फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   diabetics have to check heart

मधुमेह है तो करा लें हृदय की जांच 

Sat, 18 Jun 2016 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Jun 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
diabetics have to check heart
- फोटो : getty images
आधुनिक परिवेश में जहां मानसिक तनाव, खानपान में लापरवाही और भागदौड़ भरी जिंदगी में हृदय रोगी तेजी से बढ़े हैं। पूरे भारत में करीब चार करोड़ मधुमेह पीड़ित हैं। जो थोड़ी सी लापरवाही में हृदय के मरीज हो जाते हैं। बड़ी बात यह कि इन मरीजों में हार्ट अटैक आने पर दर्द ज्यादा नहीं होता है। मधुमेह होने पर हार्ट की जांच जरूर करानी चाहिए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में पीजीआई के हृदय शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि मधुमेह वसा के कण की प्रगति को बढ़ा देता है। खून के धक्के बनने के जटिलता से आवृति बढ़ जाती है। जिसे कोरोनरी धमनी की बीमारी प्रारंभिक विकास के लिए रास्ता खुल जाता है। मधुमेह रोगियों में हृदय रोग जल्द हो जाता है। लगभग सभी मधुमेह रोगियों में एक तिहाई कोरोनरी धमकनी हृदय रोग विकसित कर लेते हैं जो मधुमेह रोगियों में मौत का एक प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन


गैर मधुमेह रोगियों की तुलना में मधुमेह रोगियों के लिए दिल का दौरा घातक होता है क्योंकि यह अचानक होता है। मधुमेह रोगियों में दिल का दौरान पड़ने के बाद मौत का खतरा गैर मधुमेह रोगियों से दुगना होता है। मधुमेह रोगी आमतौर पर सीने में भारीपन, सांस फूलना, पसीने की तकलीफ का सामना करते हैं। सीने में दर्द आमतौर पर हल्का होता है जिसमें मधुमेह रोगियों में दिल का दौड़ा पड़ने से किसी का ध्यान नहीं जाता है। उन्होंने बताया कि ईसीजी, इकोकार्डियोग्राम, टीएमटी, न्यूक्लियर स्कैनिंग और कोरोनरी एंजियोग्राफी कुछ प्रमुख परीक्षण है जो दिल पर मधुमेह की पहचान करने के लिए किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आयोजित होगी जांच शिविर
 डॉ. एके श्रीवास्तव छात्रसंघ चौराहा स्थित पैनिशिया हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित नि:शुल्क शिविर में मरीजों की जांच करेंगे। विवेकानंद समना फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर में सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन होगा। नौ बजे से मरीजों का चेकअप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed