फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dhanterash in gorakhpur

तेरस पर धन बरसा

Fri, 28 Oct 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
dhanterash in gorakhpur
धनतेरस के अवसर पर गोलघर में ज्वेलरी की खरीददारी महिलाएं। - फोटो : rajesh
खरीदारी के लिए जाना जाने वाला धनतेरस बाजार में बहार लेकर आया। इसे लेकर कई दिनों से तैयारियों में जुटे व्यापारियों को शुक्रवार की सुबह से ही बाजार में उमड़ी भीड़ सुकून दे गई। दुकानों पर पूरे दिन खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। रोजमर्रा की जरूरत के सामान हों या फिर गहने-गाड़ी, सबकी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर बाजार में बहार दिखी। खरीदारी के लिए बाजार में शुक्रवार को भीड़ उमड़ी तो दुकानदारों के चेहरे खिल गए। शहर के विभिन्न हिस्सों में धनतेरस के उपलक्ष्य में सजाई गई दुकानों पर लोगों ने अपने बजट के अनुरूप लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदीं। मिट्टी की सामान्य मूर्तियों से लेकर टेराकोटा की मूर्तियां लोगों को लुभा रही थीं। मूर्तियों के साथ ही बाजार में इनकी साज-सज्जा के लिए ढेर सारी चीजें मौजूद थीं। तरह-तरह की मोतियों की माला हों या बनावटी फूलों का हार, बाजार में खूब बिका। लाई-गट्टे की दुकानों पर भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। 
विज्ञापन

बर्तनों की ‘चांदी’

धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी की परंपरा है। त्योहार पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस परंपरा के निर्वहन के लिए शहरी बर्तनों की दुकानों पर उमड़ पड़े। बर्तन बाजार में चांदी के बर्तनों की भी डिमांड दिखी। लोगों ने चांदी के चम्मच, प्लेट से लेकर थाली तक की खरीदारी की। चांदी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। इसलिए जिन लोगों ने चांदी के बर्तन नहीं खरीदे, उन्होंने सिक्के खरीदकर परंपरा निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सोने पर सुहागा’

आभूषण कारोबारियों के लिए धनतेरस सोने पर सुहागा जैसा रहा। त्योहार पर चांदी की खरीदारी की परंपरा के बीच लोगों ने सोने के गहने भी खूब खरीदे। आभूषण की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सर्राफा बाजार में त्योहार के मद्देनजर गहनों की व्यापक रेंज मौजूद थी। इससे ग्राहकों को ढेरों विकल्प मिले। कई दुकानों पर एक दिन में इतनी बिक्री हुई कि महीने भर की कसर पूरी हो गई।

वाहन बाजार का ‘फर्राटा’

त्योहार के मौके पर खरीदारी की परंपरा और इसके महात्म्य के मद्देनजर कई लोगों ने वाहन एजेंसियों पर गाड़ियां बुक करा रखी थीं। बाइक, स्कूटी, ऑटो, कार से लेकर ट्रैक्टर तक बिके। युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक और स्कूटी के प्रति क्रेज दिखा। धनतेरस पर वाहन बाजार का फर्राटा व्यापारियों को जहां खुश कर गया, वहीं अपनी नई गाड़ी खरीदने वाले भी इन पर सवार होकर खुशी से खिले दिखे।

पूजन के बाद सैरसपाटा 

बाइक और कार खरीदने वाले युवाओं ने गाड़ी की चाभी थामी तो पहला पड़ाव मंदिर था। लोगों ने अपनी नई गाड़ी की विधिविधान से पूजा कराई और फिर जमकर फर्राटा भरा। पूरे दिन शहर की सड़कों पर नई गाड़ियां सरपट दौड़ती नजर आईं।

घर और दुकानों को दिया मयूरी रूप

दीप पर्व पर अपने घर या दुकान का आकर्षण बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते देखे गए। बाजार में मोरपंखों की भी पूछ रही। शहर के विभिन्न बाजारों में मोरपंख खूब बिके। लोगों ने मोरपंख खरीदे और इनसे अपने घर और दुकानों को मयूरी रूप दिया।

केले के पेड़ ने बढ़ाया आकर्षण

केले के पेड़ भी त्योहार पर सजावट में चार चांद लगाते नजर आए। घंटाघर, पांडेयहाता, गोलघर आदि विभिन्न स्थानों पर लोगों ने घर या प्रतिष्ठान की साज-सज्जा के लिए केले के पेड़ लगाए। लोग पास-पड़ोस से लेकर दूरदराज तक से केले के पौधे जुटाते नजर आए। कई लोगों ने केले के पौधों के आगे रंगोली सजाई तो कइयों ने इन पर झालरों के जरिये आकर्षक साजसज्जा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed