फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   details of the heath of school vehicle

स्कूली वाहनों की ‘सेहत’ का ब्यौरा

Tue, 09 Feb 2016 02:53 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध खनन को लेकर बढ़ रही शिकायतों पर डीएम ने जब बैठक के दौरान खनन इंस्पेक्टर को पूछा तो बताया गया कि वे उपस्थित नहीं है। इसपर वह बिफर पड़े और उनका वेतन रोकने के साथ ही अगली किसी भी बैठक में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी। इसी तरह बिना किसी सूचना के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के भी लखनऊ में होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनसे जवाब तलब किया जाए कि बिना उन्हें सूचित किए वे मुख्यालय से कैसे बाहर चले गए। उन्होंने उनका भी वेतन रोकने का निर्देश दिया।

इसी तरह तहसीलों में रात्रि विश्राम नहीं करने पर उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से कहा कि उनमें से ज्यादातर लोग शाम होते ही तहसील छोड़ दे रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिन्हें शहर में आवास आवंटित हैं, वे बेशक रात यहीं पर गुजारे मगर नौ बजे के पहले तहसील न छोड़ें। उन्होंने कहा कि अफसर शाम पांच बजे ही शहर आ जा रहे हैं। वहां बिजली कब आ रही है, कब जा रही है, किसी को कोई फिक्र नहीं। अगर ये अफसर रात को वहां वक्त बिताते तो मातहत तहसील से जुड़ी समस्याओं को न केवल उनसे साझा करते बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी कुछ कारगर प्रयास हो पाते।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed