{"_id":"5d49b59a8ebc3e6cec0c896c","slug":"deoria-gorakhpur-news-gkp316760685","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ किया रेप, प्रेमी को बचाने पहुंच गई पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ किया रेप, प्रेमी को बचाने पहुंच गई पीड़िता
विज्ञापन
दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप, प्रेमी को बचाने पहुंच गई किशोरी
प्रेमी के बुलाने पर तीन दिन पूर्व बगीचे में गई थी किशोरी
तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, एक की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। तीन दिन पुराने इस मामले में किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक फरार है। मंगलवार को इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब किशोरी ने कोतवाली पहुंचकर खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी को छोड़ने और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसका कहना था कि प्रेमी और वह शादी करने को तैयार हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का पड़ोस के ही युवक से प्रेम संबंध है। दोनों के घर के बीच में बगीचा है। शनिवार की रात प्रेमी ने फोन कर उसे बगीचे में बुलाया। आरोप है कि वहां प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने पुलिस से शिकायत करने के साथ ही घरवालों को जानकारी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि चौथा फरार हो गया। पुलिस ने तीनों से पूछताछ तो की लेकिन केस नहीं दर्ज किया। इस बाबत सदर कोतवाल अरुण मौर्य का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।
उधर, शनिवार की रात से हिरासत में रखे गए प्रेमी के घरवालों का दबाव पड़ने पर किशोरी मंगलवार को कोतवाली पहुंच गई। उसने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी को छोड़ने की मांग की ताकि दोनों शादी कर सकें। हालांकि उसने प्रेमी के दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। पुलिसवालों ने उसे समझाकर लौटा दिया। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र का कहना है कि मेडिकल जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।