फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dengue

शेखपुर, खूनीपुर इलाके में डेंगू के चार संदिग्ध मरीज मिले

Sat, 16 Nov 2019 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
dengue
शेखपुर, खूनीपुर में डेंगू के चार संदिग्ध मरीज मिले
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्व पार्षद मोतीलाल चौरसिया के मोहल्ला शेखपुर और पड़ोसी क्षेत्र खूनीपुर में डेंगू के चार और संदिग्ध मरीज मिले हैं। क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कर रही हैं तो नगर निगम इलाके की सफाई कराने में जुटा हुआ है।
शेखपुर वार्ड के पार्षद संजीव सिंह सोनू ने बताया कि उनके वार्ड में मच्छरों की बाढ़ आई हुई है। कई बार मांग किए जाने के बावजूद नगर स्वास्थ्य विभाग ने वेक्टर जनित बीमारियां रोकने वाली दवाओं का छिड़काव नहीं कराया। वर्तमान में शेखपुर, खूनीपुर में चार लोगों को डेंगू हुआ है।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका आरोप है कि मोहल्ले में बुखार के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है यदि जांच कराई जाए तो डेंगू पीड़ितों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। कहा कि यदि समय रहते दवा का छिड़काव कराया जाता तो इतने लोग बीमार नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शेखपुर और खूनीपुर में एंटी लार्वा छिड़काव के लिए दो टीमें भिजवाई गईं। इन टीमों ने टेमीफॉस का छिड़काव किया और लोगों को पानी इकट्ठा नहीं होने देने के लिए जागरूक किया। प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed