{"_id":"58504d194f1c1b666f64ac86","slug":"demonetisation-crowd-move-to-bank-and-atm-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कतार : बैंकों में सुबह से, एटीएम में दोपहर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कतार : बैंकों में सुबह से, एटीएम में दोपहर से
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम से रुपये निकालने के लिए कतार मे खड़े लोग ।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बंद रहने के बाद जब मंगलवार को बैंक खुले तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि बैंकों में लंबी लाइन लगी रही। ज्यादातर लोगों ने एटीएम के बजाय बैंक से रकम लेना ज्यादा मुनासिब समझा। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में एटीएम में रकम पड़ने के बाद वहां भी लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। वैसे मंगलवार को भी आरबीआई से पर्याप्त रकम न मिल पाने से बुधवार को भी बैंकों और एटीएम में करेंसी का संकट बना रहेगा।
मंगलवार को सुबह से बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। आजाद चौक स्थित यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, बेतियाहाता स्थित स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक रामगढ़ताल, केनरा बैंक रुस्तमपुर, बैंक रोड स्थित स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा समेत शहर के विभिन्न इलाकों का यही हाल रहा। रुस्तमपुर इलाहाबाद शाखा में दोपहर बाद तक करेंसी न मिल पाने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कूड़ाघाट तिराहा स्थित पीएनबी की शाखा पर तो दोपहर ढाई बजे तक अंदर जाने के लिए लोगों की कतार लगी रही। हालांकि यूनियन बैंक की स्थिति कुछ अच्छी रही। बैंक रोड की सभी शाखाओं में लोग कैश निकालने में कामयाब रहे। यहां के एटीएम पर तो सुबह से ही लोेगों की कतार लगी रही, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम दोपहर बाद ही चल सके।
मोहद्दीपुर स्थित एचडीएफसी, स्टेट बैंक समेत कुछ अन्य एटीएम पर लोग दोपहर बाद से ही कतार में लगे रहे। स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि रिजर्व बैंक से काफी कम करेंसी मिली। शुक्रवार को मिली करेंसी से ही मंगलवार को काम चला। बुधवार को भी इसी से काम चलाया जाएगा। स्टेट बैंक की सभी शाखाओं की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। यूनियन बैंक के चीफ मैनेजर संजय लाकड़ा ने बताया कि मंगलवार को आरबीआई से करीब ढाई करोड़ रुपये मिले। इससे बुधवार को भी यूनियन बैंक की शाखाओं की स्थिति सामान्य रहेगी। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख टी. बडपंडा ने बताया कि मंगलवार को आरबीआई से करेंसी नहीं मिली। इस वजह से बुधवार को थोड़ी दिक्कत रहेगी।
विज्ञापन
लंबी कतार में लगना पड़ रहा
खपड़हवा निवासी मोती ने कहा कि इस बुढ़ापे में नोट निकालने के लिए लंबी-लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। बहुत मुश्किल हो रही है। पहले उम्मीद थी कि इस नोटबंदी का कुछ फायदा होगा, लेकिन जिस ढंग से धनाढ्य लोगों के पास से नए नोटों का जखीरा मिल रहा है, उससे अब संदेह होने लगा है। नौसढ़ निवासी मुखराम यादव ने बताया कि ठंड के इस मौसम में जहां हमारे जैसे बुजुर्ग घर में आग के पास बैठे रहते हैं, वहीं हम लंबी लाइन में लगने को मजबूर हैं। इस स्थिति में जल्द बदलाव होना चाहिए।
कल तक आयकर विभाग को देना होगा खातों का ब्योरा
बड़े नोटों पर पाबंदी के बाद आयकर विभाग ने बैंकों से 50 हजार से ज्यादा का लेनदेन संबंधी ब्योरा तलब किया है। विभाग ने इसकी समय सीमा 14 दिसंबर तय की है। हालांकि आयकर विभाग ने पूर्व में यह समय सीमा आठ दिसंबर तय की थी, मगर बैंकों ने व्यस्तता का हवाला देते हुए और समय मांगा था। इनकम टैक्स इनवेस्टिगेशन विंग के एडिशनल कमिश्नर डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि बैंकों को खातेदारों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए 14 दिसंबर तक का समय दिया गया है।