{"_id":"5db9e62c8ebc3e01567f30d2","slug":"ddu-university-and-jacket-issue-gorakhpur-city-news-gkp3273805119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में जैकेट नहीं पहनेंगे विद्या परिषद सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में जैकेट नहीं पहनेंगे विद्या परिषद सदस्य
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में अब जैकेट नहीं पहनेंगे विद्वत परिषद के सदस्य
गोरखपुर। दीक्षांत समारोह में अब विद्वत परिषद के सदस्य जैकेट नहीं पहनेंगे। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इस पर रोक लगा दी है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सदस्यों के जैकेट पहनने पर उन्होंने इसे फिजूलखर्ची बताया। माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी हो सकता है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 23 अक्तूबर को था। विद्वत परिषद के सदस्यों के पहनने के लिए इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने गांधी आश्रम के जैकेट की व्यवस्था की थी। प्रति जैकेट करीब 2000 रुपये खर्च किए गए। कुल 162 जैकेट बनवाए गए थे।
विद्वत परिषद की शोभायात्रा में शामिल सदस्यों ने इस जैकेट को पहना। जैकेट कुलाधिपति को भी पहनने को दिया गया था। दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद उन्होंने कार्य परिषद के सदस्यों के साथ बैठक में जैकेट पर सवाल उठाए। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने उन्हें बताया कि जैकेट को लेकर पूर्व कुलाधिपति ने निर्देश दिए थे। उन्होंने ही रंग भी बदलवाया था।
विज्ञापन
इस पर कुलाधिपति ने कहा, मुझे लगता है कि यह फिजूलखर्ची है। सभी लोग अपनी पसंद के परिधान पहनकर आएं। हां, बस उत्तरीय जरूर पहनें। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि कुलाधिपति ने अब जैकेट नहीं पहनने की सलाह दी है तो उसे अगले दीक्षांत समारोह में लागू किया जाएगा।