फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughters of Maharajganj became Ambassador for one day

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ी हुईं महाराजगंज की बेटियां, एक दिन के लिए बनी राजदूत

Sun, 13 Oct 2019 10:57 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 13 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Daughters of Maharajganj became Ambassador for one day
राजदूत बनी महाराजगंज की बेटी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज की दो बेटियां अंजलि और पुष्पा ने देश का नाम रौशन किया है। 14-15 साल की उम्र यूं तो खेलने कूदने की होती है, लेकिन इस उम्र से ही महराजगंज की यह दो बेटियां समाज में तेजी से आगे बढ़ने लगीं।

विज्ञापन


दोनों बेटियां कुरीतियों के खिलाफ खड़ी हुईं। बाल विवाह, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी कुप्रथाओं पर चोट करते हुए आज बहुतों के लिए नजीर बन गई हैं। गांव की गलियों में फैली सामाजिक बुराइयों का अंत कर निकली अंजलि और पुष्पा ने दो अलग-अलग देशों का राजदूत बनकर जनपद का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

 
अंतर्राष्टीय बेटी दिवस पर एक दिन के लिए लातविया का राजदूत बनकर लौटीं सोनौली के कैशालनगर की रहने वाली पुष्पा गौड़ ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि 2014 में उनके पिता की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह आठवीं में पढ़ रही थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह जीएनके प्लान के बाबू बहिनी मंच से जुड़ी और सबसे पहले आत्मरक्षा का हुनर सिखा। सेल्फ डिफेंस का हुनर सीखने के बाद वह अपनी सहेलियों को भी स्कूल में सेल्फ डिफेंस के बारे में बता उन्हें जागरुक करने लगी। 

Daughters of Maharajganj became Ambassador for one day

इसके साथ वह अपने गांव में स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी स्कूल जाने और खास कर छोटे लड़कों से नशा न करने की अपील करती रहीं। उनके इस प्रयास से बहुतों ने स्कूल की राह पकड़ी तो गांव में 'सब पढ़ें, सब बढें' का नारा चारों तरफ गूंजने लगा। 

पुष्पा यहीं नहीं रुकी वह बताती हैं कि उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी एक सहेली का बाल विवाह तय हुआ। सहेली न जब उन्हें यह बताया तो वह उसके घर पहुंचकर बाल विवाह को रोकने को कहा जिस पर सहेली की परिजनों ने उनकी खिलाफत भी की। उन्होंने सहेली की जिंदगी को नर्क में जाने से पुष्पा ने बचाया और इसके लिए उन्होनें संस्था के लोगों की मदद ली। 

पुष्पा बताती हैं कि वह गरीबों के बच्चों को पढ़ाना चाहती हैं। उनका मानना है कि समाज की सभी बुराइयों की देन अशिक्षा हैं। उनके इसी प्रयास के लिए प्लान इंडिया ने उन्हें एक दिन के लिए राजदूत बनाकर कर उनके हौसलों की उड़ान में पंख लगाया है। 

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनपद की एक और बेटी अंजलि राव भी हैं। नौतनवां तहसील के महेशपुर मेंहदिया निवासी पेशे से किसान विजय बहादुर कि 17 वर्षीय पुत्री अंजलि भी वर्षों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जंग लड़ रही हैं। 

Daughters of Maharajganj became Ambassador for one day

भगीरथी कृषक इंटर कॉलेज भगीरथपुर में 10 वीं की छात्रा अंजली ने बताया कि उसकी एक सहेली ने पैसे के आभाव में पढ़ाई छोड़ दी। वह उसके साथ खेलने तो आती थी लेकिन पढ़ने नहीं जाती थी। इसके लिए अंजलि अपने सहेलियों के साथ उसके घर जाकर उसके मां को उसे पढ़ाने के लिए राजी किया। सहेली की मां की हामी ने अंजलि को नई उड़ान के लिए तैयार कर दिया। 

फिर क्या था वह सहेलियों के साथ मिल कर हर छोटी बड़ी समस्या का हल निकाने लगी। इसके बाद वह स्कूल न जाने वाले हर बच्चों के घर पहुंचकर उन्हें स्कूल भेजने की बात कहने लगी। 

अंजलि बताती कि बहुतों ने उसकी बात मानी तो कुछ लोगों ने नहीं भी माना। इस बीच वह बाबू बहिनी मंच की लीडर बनी और फिर क्या था गांव में अंजलि के जागरूकता का जोर चलने लगा। फिर गांव बाल विवाह से लेकर बाल मजदूरी तक सभी पर रोक लगने लगी। अंजलि के इन्हीं प्रयासों ने उसे देश की राजधानी तक पहुंचा दिया और वह अंतर्राष्टीय बेटी दिवस पर एक दिन के लिए इक्वाडोर की राजदूत बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया है।

Daughters of Maharajganj became Ambassador for one day

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर एक दिन के लिए इक्वाडोर देश की राजदूर बनकर लौटीं जनपद के नौतनवां ब्लॉक के ग्राम सभा महेशपुर मेंहदिया निवासी अंजलि राव का रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। फूल मलाओं के साथ गांव की बेटी का स्वागत कर लोगों ने उन्हे बधाईयां दी। इस दौरान अंजलि राव ने कहा कि यह सब गांव के लोगों को सहयोग से संभव हो पाया है। मेरी हर मुहिम में मेरे गांव के लोगों ने व्यापक सहयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed