फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Date for election of students union will decide toady

आज तय होगी छात्रसंघ चुनाव की तारीख

Fri, 09 Sep 2016 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Sep 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
Date for election of students union will decide toady
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
डेढ़ घंटे के मंथन के बाद भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी का चुनाव सेल छात्रसंघ चुनाव की तिथि को लेकर शुक्रवार को अंतिम निर्णय नहीं ले सका। हालांकि संभावित तिथि 20-21 सितंबर को लेकर चुनाव कमेटी के सदस्यों में सहमति बनी, लेकिन तिथि घोषित करने की स्थिति नहीं बन सकी। चुनाव अधिकारी प्रो. संजय बैजल के मुताबिक शनिवार को चुनाव सेल अंतिम निर्णय के लिए एक बार फिर बैठेगा और दोपहर दो बजे तक चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव के लिए दी गई तिथि के दायरे और छात्रनेताओं की इसे लेकर जिद के दबाव के बीच चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में चुनाव कमेटी शुक्रवार की शाम चार बजे बैठी। इस दौरान 25 सितंबर को होने वाले दीक्षांत के पहले चुनाव की तारीख तय करने पर मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक 20 और 21 सितंबर को चुनाव कराने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। 20 तारीख को लेकर काफी हद तक सहमति भी बन गई लेकिन चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम पर बात अंतिम रूप नहीं ले सकी। ऐसे में चुनाव टीम ने फैसला किया कि जब तक कार्यक्रम तय नहीं हो जाता तब तक चुनाव की तारीख की घोषणा करना उचित नहीं। इसके पीछे यूनिवर्सिटी की पिछली गलती को न दोहराने की मंशा नजर आई। अंत में कमेटी ने निर्णय लिया कि शनिवार कमेटी एक बार फिर बैठेगी और चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम तय करने के बाद तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक के बाद चुनाव अधिकारी प्रो. संजय बैजल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक हर हाल में चुनाव के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी क्योंकि दीक्षांत समारोह से पहले छात्रसंघ चुनाव करा लेने की यूनिवर्सिटी की योजना है। उधर, छात्रनेता चुनाव अधिकारी के बृहस्पतिवार के आश्वासन के मद्देजनजर पूरे दिन चुनाव तारीख की घोषणा का इंतजार करते रहे। बैठक के बाद जब उन्होंने प्रो. बैजल से बात की तो उन्हें घोषणा के शनिवार तक टलने की जानकारी मिली। यह सुनकर एकबारगी तो वो बौखलाए लेकिन फिर इस बात पर राजी हो गए कि शनिवार को हर हाल में चुनाव तिथि घोषित कर दी जाएगी। छात्रनेता नीरज शाही, योगेश प्रताप सिंह, योगेश्वर पांडेय, राघवेंद्र सिंह, जगदम्बा सिंह, अनूप मद्धेशिया, अभिषेक हरि सिंह, मनीष कुमार यादव, पवन कुमार, ऋचा चौधरी ने कहा कि यदि शनिवार को दोपहर बाद तारीख घोषित नहीं होती है तो वे आंदोलन का रुख अपनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तय होती रही तारीख, चलता रहा प्रचार 

गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी का चुनाव सेल एक तरफ चुनाव की तारीख को लेकर मंथन करने में जुटा था, वहीं छात्रनेता चुनाव तय मानकर जोरशोर से प्रचार कार्य में लगे थे। दोपहर 11 बजते-बजते यूनिवर्सिटी के आसपास छात्रनेताओं का जमघट लगने लगा और प्रचार की योजना बनने लगी। उसके बाद शुरू हुआ जुलूस का सिलसिला। अपने समर्थकों को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने यूनिवर्सिटी परिसर और गेट पर तो नारेबाजी की ही, साथ ही गोलघर इलाके में मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला। इसके चलते चुनाव तारीख तय होने से पहले ही यूनिवर्सिटी और शहर का माहौल चुनावमय हो गया। देर शाम तक छात्रनेता अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed