{"_id":"5783b40c4f1c1b137a13d856","slug":"curruption-in-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिक्षा विभाग में छाए भ्रष्टाचार के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में छाए भ्रष्टाचार के मामले
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Jul 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकायुक्त संजय मिश्र की जनसुनवाई में सर्वाधिक मामले शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार से जुड़े रहे। किसी ने नियुक्ति में नियम कायदों की अनदेखी का आरोप लगाया तो किसी ने आईटीआई चरगावां में भ्रष्टाचार का दावा किया। इसके अलावा जमीन से जुड़े मामले भी लोकायुक्त के सामने आए। सभी मामलों को सुनने के बाद लोकायुक्त से शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि संबंधित मामलों की जांच कराई जाएगी और उसकी प्रगति से उन्हें भी अवगत कराया जाएगा।
लोकायुक्त सोमवार को सर्किट हाउस में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान सेना से अवकाश प्राप्त अभिनंदन मिश्र ने शिकायत की कि आईटीआई चरगांवा में भारी भ्रष्टाचार है। छोटी संस्था होने की वजह से जिम्मेदारों का ध्यान उधर नहीं जा रहा है। बताया कि बतौर प्रशिक्षक उनसे वहां काम लिया गया लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। बेलघाट थाना क्षेत्र से आए कुछ लोगों ने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर तहसील प्रशासन की मिलीभगत से अवैध कब्जा किया गया है।
वहीं बेलीपार थाना क्षेत्र के सेनुआपार के काली पांडेय ने प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की कि उसकी जमीन पर जबरिया सड़क बना दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने तहसील दिवस से लेकर कई उच्च अधिकारियों से भी की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सृष्टि राय नाम की एक छात्रा के अभिभावक ने यूपीटीयू में भ्रष्टाचार की शिकायत की।
विज्ञापन
भटहट के सिरसिया में बाबा सूर्य नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रदाधिकारियों ने बताया कि इस विद्यालय में अवैध नियुक्तियों को एडी बेसिक के स्तर पर निरस्त कर दिया गया है लेकिन बीएसए अपने स्तर से अब भी रोके हैं। इसी तरह सभापति पाठक ने सिंचाई विभाग के एक टेंडर में भ्रष्टाचार की शिकायत की।