फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Currency crisis still exist

एटीएम और बैंकों में छोटी हुई कतार 

Fri, 25 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 25 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Currency crisis still exist
रकम निकासी के लिए बैंक पहुंचे लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
रिजर्व बैंक से करेंसी नहीं मिलने के बावजूद शहर के बैंकों और एटीएम की स्थिति में अब सुधार आ रहा है। तमाम बैंकों और एटीएम पर कतार अब छोटी होने लगी है। नोट बदलने वालों की संख्या तो तकरीबन खत्म हो गई है, अब खातों में रकम जमा करने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को एचडीएफसी, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आदि की स्थिति सामान्य रही। बैंक अधिकारियों का मानना है कि अब बाजार में करेंसी का फ्लो होने से बैंकों पर दबाव कम हुआ है। हालांकि आरबीआई से अब भी बैंकों को आवश्यकता से काफी कम रकम मिल रही है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद ग्राहक बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं तो बैंक के अधिकारी रिजर्व बैंक का। दोनों की स्थिति खराब है। हर दिन जमा होने वाले छोटे नोट भी इतने नहीं हैं कि उससे भुगतान की व्यवस्था की जा सके। बैंक पूरी तरह से आरबीआई पर ही निर्भर हैं। इन बैंकों को सोमवार के बाद से ही आरबीआई से रकम नहीं मिली है। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को बैंकों और एटीएम पर स्थिति सामान्य नजर आई। कुछ बैंकों द्वारा तो व्यापारियों से भी सहयोग लिया गया। व्यापारियों द्वारा बैंकों में छोटे नोट जमा कराए गए, जिसके बाद कुछ ग्राहकों को भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकी। इसकी वजह यह है कि अब बाजार में करेंसी का फ्लो होने लगा है। लोग मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के बाद अन्य तरह की खरीदारी भी करने लगे हैं। दुकानदार भी दो हजार रुपये का नोट लेने में अब आनाकानी नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन

कुछ ही एटीएम पर लग रही है कतार

कैश क्राइसिस से जूझ रहे बैंकों के एटीएम भी ड्राई चल रहे हैं। अगर देखा जाए तो एसबीआई, एचडीएफसी के एटीएम की स्थिति कुछ बेहतर नजर आ रही है। यहां 2000 रुपये के अलावा 100-100 के नोट भी निकल रहे हैं। इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ  इंडिया तथा यूनियन बैंक के अधिकांश एटीएम खाली हैं। शहरी क्षेत्र के अधिकांश एटीएम को नए नोटों के लिए अपडेट भी किया जा चुका है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अगर आरबीआई से धन उपलब्ध हो जाए तो एटीएम में तत्काल कैश फि लिंग करा दी जाएगी। ऐसे में अब एटीएम तथा काउंटर से धन निकासी को सामान्य बनाने की जिम्मेदारी आरबीआई के कंधे पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी कम करेंसी दे रहा आरबीआई: टी बडपंडा

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख टी बडपंडा ने बताया कि आरबीआई से पर्याप्त मात्रा में करेंसी नहीं मिल रही है। इस वजह से सभी की जरूरतें पूरी करने में दिक्कत हो रही है। आंतरिक व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। जहां तक स्थिति सामान्य होने की बात है, ऐसा लग रहा है कि अब बाजार में करेंसी का फ्लो होने लगा है। बाजार में खरीदारी बढ़ी है तो दुकानदार भी बैंकों में छोटी रकम लेकर आ रहे हैं। लिहाजा हम भी ग्राहकों को पैसे देने में सक्षम हो पा रहे हैं।

नकदी के लिए प्रयास जारी: अमर सिंह

एसबीआई मेन ब्रांच के एजीएम अमर सिंह ने बताया कि नकदी के लिए आरबीआई से संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही और कैश आरबीआई उपलब्ध करा देगा। बृहस्पतिवार को ग्राहकों को भुगतान किया गया है। बैंक रोड स्थित एटीएम प्लाजा में स्थित एटीएम में लगातार कैश फिलिंग की जा रही है। पूरी टीम इसके लिए लगी हुई है। सभी के प्रयास से ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है।

आरबीआई से कैश का इंतजार: आनंद कृष्ण

इलाहाबाद बैंक के मंडल प्रमुख आनंद कृष्ण ने बताया कि आरबीआई से आने वाले कैश का इंतजार है। कुछ एटीएम दो हजार व कुछ 500 के नए नोट के हिसाब से रीकैलिब्रेट किए जा चुके हैं। कैश आते ही एटीएम में कैश फि लिंग कर दी जाएगी। स्थिति सामान्य होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।

शादी वाले परिवारों की ‘आस’ बना एसबीआई

शादी कार्ड पर ढाई लाख रुपये निकालने की हसरत सबसे अधिक एसबीआई के ही खाताधारकों की पूरी हो रही है। एसबीआई मेन ब्रांच में इसके लिए अलग से काउंटर बनाया गया है, जहां सभी शर्ताें को पूरा करने वाले खाताधारकों को जल्द भुगतान करने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जा रही है। मेन ब्रांच के एजीएम अमर सिंह भी इस पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शादी कार्ड पर भी दो लोगों को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed