फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cunsultants give suggession for traffic

अतिक्रमण है शहर में जाम लगने की असली वजह 

Mon, 27 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 27 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
cunsultants give suggession for traffic
पुलिस लाइंस में यातायात सलाहकारों के साथ मीटिंग हुई। - फोटो : amar ujala
यातायात सलाहकारों के साथ अधिकारियों ने पुलिस लाइंस में रविवार की शाम मीटिंग की। अतिक्रमण वाले पांच बाजारों से आए 72 सलाहकारों ने अतिक्रमण को जाम की वजह बताते हुए इससे निपटने के लिए प्रभावी उपाय करने को कहा। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस सलाहकार समिति के साथ जाम के चिन्हित प्वाइंटों पर जाकर स्थानीय लोगों से इससे निपटने का उपाय पूछेगी।
विज्ञापन


शाम चार बजे पुलिस लाइंस में हुई यातायात सलाहकारों की बैठक में एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी क्राइम ओपी सिंह, सीओ, एसओ समेत ट्रैफिक पुलिस के दरोगा मौजूद रहे। यातायात सलाहकारों ने अपने अपने चौराहों पर जाम के कारण उससे निजात के सुझाव देने के साथ ही जाम लगने पर उसे हटाने में मदद करने करने का भरोसा दिया। एसपी (ट्रैफिक) ने सलाहकारों को जिम्मेदारी की जानकारी दी। जाम की समस्या से निपटने में सहयोग करने के साथ ही इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि सलाहकारों को विभाग की तरफ से पहचान पत्र दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


इन चौराहों पर ये होंगे काम
गोलघर : दुकानदार अपना सामान बाहर न रखे। यातायात सलाहकार यातायात पुलिस की मदद से इस पर अमल कराएंगे। दुकानदार और उनके स्टाफ के वाहन बलदेव प्लाजा के साथ ही अन्य पार्किंग में खड़ी करें इससे गाड़ियों का लोड कम होगा। गोलघर में इंजीनियरिंग कॉलेज और स्कूल की बसे न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड : नगर निगम की तरफ से बनाई गई दीवार हटाई जाए। ठेले उसके अंदर लगाने के साथ ही वहीं पर टेंपो खड़े हो। सड़क किनारे से हटाएं गए अतिक्रमण दोबारा न लगे यह सुनिश्चित कराया जाए। अतिक्रमण करने वालों की जानकारी सलाहकार तुरंत पुलिस को दें। 

कूड़ाघाट : सड़क के किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सूचना देकर इसे खाली कराया जाएगा। जिनको पिछली बार हटाया गया था वह दोबारा अतिक्रमण न करें इसे सुनिश्चित कराया जाए। यातायात सलाहकारों के साथ मिलकर ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस ये काम करेगी।

असुरन : चौराहे के पास कुछ सब्जी विक्रेता और अन्य दुकानदारों ने सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण कर रखा है। ट्रैफिक पुलिस स्थानीय थाना प्रभारी की मदद से उसे हटवाएं। ये काम पुलिस यातायात सलाहकारों की मदद से करेगी। 


चौरीचौरा : जहां अतिक्रमण लगा है और जहां से अतिक्रमण हटाया गया है वहां दोबारा अतिक्रमण न हो इसे सुनिश्चित कराया जाए। भोपा बाजार समेत जगह-जगह टेंपो खड़ी होने से जाम की नौबत आती है। सीओ और एसओ से इस बारे में बात कर स्टैंड को आगे पीछे शिफ्ट कराया जाए।

बाजार से आए सलाहकार
गोलघर : 15
रेलवे स्टेशन : 14
कूड़ाघाट : 12
असुरन : 15
चौरीचौरा : 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed