फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ctet news and route diverson

सीटीईटी आज, केंद्रों पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा

Sun, 08 Dec 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ctet news and route diverson
सीटीईटी आज, केंद्रों पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले के 114 केंद्रों पर होगी। दो पालियों (सुबह 9.30 से 12 और दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे) की परीक्षा में 99 हजार 142 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
सीटीईटी के लिए जिले में दो समन्वयक बनाए गए हैं। ग्रुप ए के समन्वयक व आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल विशाल त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को महज पेन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ आना है। घड़ी पहनकर नहीं जाना है। पानी परीक्षा केंद्र से ही मिलेगा। लड़कियों को गहने नहीं पहनने हैं। बाल में क्लचर लगाने की भी अनुमति नहीं है। ड्रेस सामान्य पहनकर आना है। बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने पर रोक है।
विज्ञापन

बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
यातायात व्यवस्था बाधित ना हो, इसके लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे से ही यातायात व्यवस्था में बदलाव लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में यह बदलाव
फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को जंगल कौड़िया के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
वाराणसी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को बाघागाड़ा के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
लखनऊ की ओर से आने वाले सभी वाहनों को कालेसर के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
कप्तानगंज की ओर से आने वाले सभी वाहनों को पिपराइच के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
देवरिया की ओर से आने वाले सभी वाहनों को मोतीराम अड्डा के पास सुबह 7 बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन
रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया जाने वाली सभी बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा, तारामंडल से होकर जाएंगे
देवरिया की ओर महानगर में आने वाले सभी वाहन खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, छात्रसंघ यूनिवर्सिटी चौराहा से होकर आएंगे
कुशीनगर से आने वाले सभी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे
रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर की ओर से आने वाले सभी वाहन यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर जाएंगे
महराजगंज, सिद्धार्थनगर की ओर से आने वाली बसें खजांची से पादरीबाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपर होकर आएंगी
इन रास्तों पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एवं इधर से अग्रसेन तिराहा की ओर
गोलघर चौराहा से विजय चौराहा, फिर अग्रसेन की ओर
सुमेर सागर से विजय चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर
यातायात कार्यालय तिराहा से धर्मशाला मार्ग पर
शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी रोड पर
आंबेडकर चौराहा से तमकुही की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को आंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed