फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowd decreased at post office to exchange note

डाकघरों में घट गई नोट बदलने वालों की भीड़

Fri, 18 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Crowd decreased at post office to exchange note
डाक घर में जुटे नोट बदलवाने वाले लोग। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
नोट बदलने वालों की भीड़ और कहीं भले ही कम न हो लेकिन डाकघरों में अब भीड़  कम होने लगी है। बृहस्पतिवार को प्रधान डाकघर में 500 और 1000 के नोट बदलने आए लोगों की और दिनों की अपेक्षा काफी कम संख्या थी। बीते दिनों डाकघर में काउंटरों पर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े हो रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इनकी संख्या कम रही और शंातिपूर्ण ढंग से नोट भी बदले। दोपहर में करीब एक बजे नोट खत्म हो गए। इस पर कुछ लोगों ने नाराजगी तो जाहिर की। पुलिस वालों ने समझाया तो लोग चले गए। हेड पोस्टमास्टर लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि गुरुवार को नोट बदलने वालों की संख्या काफी कम रही। बताया कि एसबीआई मुख्य ब्रांच से 60 लाख रुपये की मांग की गई है। शुक्रवार से 2000 रुपये तक बदले जाएंगे।
विज्ञापन

डाक विभाग ने खरीदकर लगाई स्याही

डाक विभाग ने भी गुरुवार को नोट बदलने पहुंचे लोगों की अंगुली पर स्याही लगाई। इसके लिए प्रधान डाकघर में बाजार से चार शीशी स्याही खरीद कर लाई गई। बता दें केंद्र सरकार ने मंगलवार को नोट बदलने के काम को कारोबार के रूप में इस्तेमाल करने वालों पर लगाम लगाने के लिए नए नियम बनाए थे। इसके तहत पुराने नोट बदलने आने वाले लोगों की अंगुली पर ठीक वैसी ही स्याही लगाने का आदेश दिया था, जैसे मतदान देने के वक्त लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को स्याही डाकघर न पहुंचने पर लोगों को नहीं लगाई जा सकी थी। गुरुवार को भी यह डाकघर नहीं भेजी गई। इसके बाद प्रबंधन ने बाजार से स्याही मंगाकर नोट बदलने वालों की अंगुली पर लगाई। हेड पोस्टमास्टर लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि चार शीशी अमिट छाप स्याही बाजार से मंगाई गई है, जिनके हाथों में स्याही लग चुकी है। अब वह हफ्ते भर तक नोट नहीं बदल सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed