फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   criminals run away

पुलिस ने किया पीछा, पानी में कूदकर भागे बदमाश

Tue, 16 Jul 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
criminals run away
पुलिस ने रोका तो पानी में कूदकर भागे बदमाश
विज्ञापन

खोराबार। रामनगर कड़जहां में फोरलेन पर रविवार की रात तेल चुराने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस खड़ी थी। पुलिस को देखकर बोलेरो सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश पुल से पानी में कूदकर फरार हो गए। पुलिस अब गाड़ी के नंबर के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इंस्पेक्टर खोराबार अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रकों से तेल चोरी करने के गिरोह के कुछ सदस्य बोलेरो से आ रहे हैं। पुलिस टीम रात 12 बजे फोरलेन पर रामनगर कड़जहां के पास घेराबंदी की। तभी बोलेरो आती हुई दिखी। पुलिस को देखकर बोलरो में सवार बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाया तो रामनगर कड़जहां स्थित पुल से बदमाश पानी में कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed