{"_id":"58c1accd4f1c1bc350dc4336","slug":"woman-died-and-husband-doughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पत्नी की मौत, पिता-पुत्री घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पत्नी की मौत, पिता-पुत्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। उधर, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी हालत नाजुक बता रहे हैं।
संतकबीरनगर के बखिरा निवासी रवींद्र प्रसाद त्रिपाठी (42) पत्नी सरिता त्रिपाठी (36) और बेटी साक्षी (16) के साथ गोरखपुर आए थे। साक्षी की गोरखपुर में परीक्षा थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा दिलाने के बाद रवींद्र बेटी और पत्नी को लेकर घर लौट रहे थे। ट्रांसपोर्ट नगर के पास जाम लगा हुआ था, जिसमें वह भी फंसे हुए थे। जाम जब खुला तो सभी वाहन तेजी से निकलने की फिराक में थे। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक में ही फंस गई और थोड़ी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवींद्र और साक्षी जख्मी हो गए।
राहगीरों ने पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह से हाइवे पर जाम लग गया था, जिससे करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस के शव हटाने के बाद यातायात शुरू हो पाया।