फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   vulgar photo of a girl uploaded on facebook

फेसबुक पर डाली युवती की आपत्तिजनक तस्वीर

Fri, 26 Feb 2016 01:14 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
vulgar photo of a girl uploaded on facebook
शादी से इन्कार करने पर एक शोहदे ने फेसबुक पर युवती की आपत्तिजनक फोटो डाल दी। इसके बाद शादी के लिए दबाव डालने के लिए उस फोटो को दोस्तों और उसके रिश्तेदारों के पास भेजने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे आजिज आकर पीड़ित युवती ने एसएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर कैंट पुलिस ने युवक पर जालसाजी और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर में रहने वाली युवती की दोस्ती चार साल पहले फेसबुक पर उदयपुर के रहने वाले जयप्रकाश बोरीबाल से हुई थी। युवती का आरोप है कि कि दोस्ती होने के कुछ समय के बाद से ही जयप्रकाश शादी के लिए उस पर दबाव बना रहा है। मना करने पर उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर डाल दी। विरोध करने पर बदनाम करने के लिए कुछ और फोटो पोस्ट करने की धमकी देने लगा। युवती के मोबाइल पर भी कई बार फोन कर उसने धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित ने घटना की शिकायत एसएसपी अनंत देव से की थी।
विज्ञापन


उनके निर्देश पर कैंट पुलिस ने बुधवार रात राजस्थान, उदयपुर के रहने वाले जयप्रकाश के खिलाफ जालसाजी कर धमकी देने के साथ ही 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed