फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   villegers beaten Ex en, je and safai employ

एक्सईएन, जेई और सफाई कर्मचारी को गांव वालों ने पीटा

Wed, 03 Feb 2016 09:50 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार के प्राथमिक विद्यालय रामपुर नवीन में आगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराने पहुंचे एक्सईएन, जेई और सफाई कर्मचारी को गांव वालों ने पीट दिया। गांव वाले विद्यालय में एक तरफ आगनबाड़ी केंद्र बनवाने की बात कह रहे थे। जबकि अधिकारी निर्धारित जगह परह ही केंद्र बनवाने की बात पर अड़े थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक्सईएन, जेई और सफाई कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन


 इन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। अधीक्षण अभियंता की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार विद्यालय में आगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होना है। दस दिन पूर्व निर्माण होने पर गांव वालों ने जगह को लेकर अपना विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया था। सीडीओ कुमार प्रशांत के निर्देश पर आरईएस के अधीक्षण अभियंता मो. रउफ, जेई राजेश्वर गुप्त और सफाई कर्मचारी तेजवंत सिंह तथा ठेकेदार पंकज शाही लेबर और मिस्त्री लेकर विद्यालय आगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाने बुधवार को पहुंचे थे। मजदूरों ने केंद्र की नींव खोदना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के पूर्व प्रधान जितेंद्र गांव वालों के साथ विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को खेलने और प्रार्थना के लिए जगह नहीं बचने की बात कहते हुए केंद्र को विद्यालय में ही एक तरफ बनवाने का पक्ष रखा। लेकिन अधीक्षण अभियंता ने नियम का हवाला देते हुए पूर्व प्रधान की बात मानने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर गांव वालों ने अधीक्षण अभियंता, जेई और सफाई कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे स्कूल पढ़ने आए बच्चे डर गए। प्रधानाध्यापिका ब्रजबाला तिवारी ने बच्चों की तत्काल छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद खोराबार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल एक्सईएन, जेई और सफाई कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। अधीक्षण अभियंता मो. रउफ की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने पूर्व प्रधान जितेंद्र, जय सिंह, राज कुमार, रवींद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ब्रजबाला तिवारी ने भी खोराबार थाने में विद्यालय का फर्नीचर टूटने और पर्स गायब होने की तहरीर दी है।  


आगनबाड़ी केंद्र का निर्माण स्कूल में एक कोने में करवाने की बात गांव वाले कह रहे थे।
इससे अधिकारियों को अवगत कराया गया था। बच्चों को खेलने और प्रार्थना के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए यह बात कही गई थी। लेकिन सफाई कर्मचारी ने गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गांव वाले उग्र हो गए।
जितेंद्र, पूर्व ग्राम प्रधान  

अधीक्षण अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कर पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राम आशीष यादव, एसओ खोराबार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed