{"_id":"5939799d4f1c1b831c9ca4c1","slug":"two-people-injured-by-tehsildaar-s-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के वाहन से दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार के वाहन से दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल आफताब और बादामी देवी।
- फोटो : Amar Ujala
झंगहा थाना क्षेत्र के बेलहीं गांव के पास गुरुवार को तहसीलदार के सरकारी वाहन से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला है। तहसीलदार की गाड़ी लेकर उस दौरान नायब तहसीलदार अमिता सिंह सरकार काम से निकली थीं। उन्होंने दोनों घायलों को अपने वाहन से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
नायब तहसीलदार अमित यादव गुरुवार को क्षेत्र में वसूली के लिए गई थीं। उसी दौरान झंगहा थाना क्षेत्र के भैरोपिपरा निवासी राजू उर्फ आफताब अंसारी पास के गांव अमडीहा की बादामी देवी को बाइक से साथ लेकर चौरीचौरा की तरफ आ रहा थे। बेलही गांव के नायब तहसीलदार की जीप से आफताब की बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बादामी देवी और आफताब गंभीर रूप से घायल हो गए। नायब तहसीलदार दोनों को अपनी गाड़ी से सीएचसी चौरीचौरा ले गईं, जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार स्वयं भी जिला अस्पताल पहुंची थीं।