फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two parties of students of gorakhpur university fight

यूनिवर्सिटी हॉस्टल में भिड़े छात्रों के दो गुट, दो घायल

Sun, 26 Jun 2016 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 26 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
two parties of students of gorakhpur university fight
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी के संतकबीर छात्रावास में रविवार की सुबह छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। अवैध कब्जे की शिकायत पर एक गुट ने हॉस्टल में घुसकर शिकायतकर्ता की पिटाई कर दी और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। प्रतिक्रिया में दूसरे पक्ष के छात्रों ने हमले में शामिल एक छात्र को हॉस्टल के बाहर चाय की दुकान पर पीटकर अधमरा कर दिया। कैंट पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर हत्या के प्रयास, मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एमए अर्थशास्त्र का छात्र अरविंद कुमार संतकबीर छात्रावास के कमरा नंबर 56 में रहता है। उसने वार्डेन और कुलपति से कमरा नंबर 58, 61, 87, 93 और 94 में अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इसकी जानकारी होने पर अवैध तरीके से रह रहे बांसगांव के सत्य प्रकाश सिंह, तमकुहीराज के रणविजय सिंह, देवरिया, पैना के सत्यपाल सिंह और प्रवीण सिंह उर्फ जुगनू सिंह ने शनिवार की रात अरविंद की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जब अरविंद साथियों के साथ हॉस्टल के बाहर चाय पीने गया तो वहां दूसरे गुट के लोगों के मिलने पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सी, मेज, डंडे से हमला कर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससे दुकान में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग कर  दहशत फैला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष ने दर्ज कराया केस
घायल हुए छात्र जुगनू की तहरीर पर कैंट पुलिस ने रवि यादव, अमन यादव, महिप राय, कमलेश, आशीष पर बलवा, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। दूसरे तरफ से अरविंद की तहरीर पर रणविजय, सत्यप्रकाश सिंह, सत्यपाल सिंह, जुगनू सिंह के खिलाफ मारपीट और बलवा का केस दर्ज कराया है। 


कमरा नंबर 56 में रहने वाले अरविंद कुमार ने अवैध कब्जे की शिकायत की थी। जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही अवैध कब्जा कर रहे लोगाें पर कार्रवाई करेंगे। रविवार को हुई घटना की जानकारी भी अधिकारियों को दे गई है। 
- प्रो. संजय बैजल, वार्डेन, संतकबीर छात्रावास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed