फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two men died in road accident in Khorabaar

ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत

Sun, 28 May 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 28 May 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two men died in road accident in Khorabaar
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
खोराबार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर फोरलेन पर आधी रात तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे दो युवकों को रौंदकर कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में बैठे प्रधान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के घर वालों को हादसे की सूचना दी। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पिपराइच थाना क्षेत्र के लखेसरा गांव की एक लड़की का तिलक कुशीनगर के हाटा के मथौली गांव में गया था। तिलक चढ़ाने के लिए लखेसरा गांव के प्रधान रवि यादव अपनी कार से तीन साथियों विपिन कुमार यादव (25) पुत्र राजेंद्र यादव, बबलू यादव(26) पुत्र दूधनाथ यादव,  राजेन्द्र शर्मा(30) पुत्र विदेशी के साथ गए थे। प्रधान रवि खुद ही गाड़ी चला रहे थे। शुक्रवार को रात में लगभग साढ़े बारह बजे वापसी के दौरान तेज आंधी आने पर जगदीशपुर के पास गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन


डिवाइडर पर विपिन यादव व बबलू यादव बैठे थे।रवि और राजेंद्र कार में ही बैठे थे। तभी पीछे से आई ट्रक ने डिवाइडर पर बैठे दो लोगों को रौंदते हुए कार में जा घुसी, जिससे डिवाइडर पर बैठे दोनों युवकों की मौत हो गई। कार में बैठे रवि और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed