फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   trying to rape with a girl, cut her finger

युवती से रेप की कोशिश, विरोध पर काटी उंगली

Fri, 04 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 04 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
trying to rape with a girl, cut her finger
rape - फोटो : Demo
खोराबार क्षेत्र में शोहदे ने बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा से रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ने के साथ ही उसने छात्रा की उंगली काट ली। शोर मचाने पर छात्रा की बहन के साथ ही परिवार के लोग पहुंच गए लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। दोपहर में छात्रा के पिता ने तहरीर दी। आरोपी युवक के पिता थाने में चौकीदार है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह वह शौचालय की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव का युवक वहां पहुंच गया। उसने छात्रा के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। आवाज सुनकर छात्रा की छोटी बहन पहुंच गई जिसके बाद आरोपी छात्रा के बाएं हाथ की उंगली काटकर फरार हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे परिवार केे लोग लहूलुहान छात्रा को लेकर घर पहुंचे। रेप की कोशिश करने वाले आरोपी ने कुछ दिन पहले जंगल केवटलिया गांव की एक युवती के साथ भी छेड़छाड़ की थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। एसओ राकेश यादव ने बताया आरोपी की तलाश चल रही है। 
विज्ञापन

मनचलों ने लड़कियों से की छेड़छाड़, विरोध में जाम

चिलुआताल के मुड़िला उर्फ  मुंडेरा गांव के लोगों ने छेड़खानी के विरोध में बुधवार की रात लक्ष्मी प्रतिमा सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गांव के लोग लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। जुलूस में लड़कियां और महिलाएं भी थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे झुंगिया बाजार में स्टेट बैंक के सामने कुछ मनचलों ने लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी उलझ गए। इस घटना से नाराज लोगों ने प्रतिमा सड़क पर रखकर गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ गुलरिहा रामअशीष यादव ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed