फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Truck driver arrested in Kanpur with looted clothing

लूटे गए कपड़े के साथ कानपुर में पकड़ा गया ट्रक चालक

Tue, 10 Nov 2015 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
राजघाट क्षेत्र से मुनीम का अपहरण कर एक ट्रक कपड़ा लूटने वाले चालक को पुलिस ने कानपुर में गिरफ्तार किया है। मेरठ के रहने वाले चालक से पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। उसके कब्जे से लूटा गया कपड़ा भी टीम ने बरामद किया गया है। फिलहाल, मुनीम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

रेती रोड पर स्थित केदारनाथ, प्रदीप कुमार फर्म के लूटे गए एक ट्रक कपड़े को राजघाट पुलिस ने बरामद कर लिया है। मेरठ का रहने वाला चालक कपड़ा बेचने कानपुर गया था। सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंचने के बाद टीम मेरठ में उसके खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी करने में लगी है। ट्रक पर बैठकर सोनौली जाने के लिए सामान लेकर निकले फर्म के मुनीम रामवृक्ष प्रजापति (45) का कुछ पता नहीं चला है। सोमवार को ट्रक चालक से पूरे दिन पूछताछ चली। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि कैंट, मिर्जापुर के रहने वाले मुनीम की कोई लोकेशन नहीं मिली है। ट्रक से चालक से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed