फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   to spoil the atmosphere of the city sazis

शहर का माहौल खराब करने की थी साजिश

Thu, 23 Jun 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
to spoil the atmosphere of the city sazis
पुलिस
 मदरसे पर लाउडस्पीकर सोची-समझी साजिश के तहत लगाया गया था। इसके जरिए शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने अपनी जांच में इसका जिक्र करते हुए इसके पीछे मदरसा सचिव का हाथ होने का अंदेशा जताया है। उधर, एसएसपी ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले दोनों पक्ष के लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



निजामपुर के साथ ही नरसिंहपुर मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। थाने के पास बवाल होने के बाद भी इसके आसपास पीएसी तैनात कर दी गई है। मदरसा सचिव एम. रहमान समेत दोनों पक्ष के 200 लोगों पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है। एसओ ने अपनी जांच में छोटे से मामले को तूल देकर पूरे शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने का संदेह जताया है। एम. रहमान की भूमिका पर सवाल भी उठाया है। रमजान के महीने में शहर का माहौल खराब करने की कोशिश होने की जानकारी पर अफसर चौकन्नेे हो गए हैं। एसएसपी रामलाल वर्मा ने सभी थानेदारों को किसी भी सांप्रदायिक विवाद की सूचना तत्काल देने को कहा है। घटना के बाद शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में एलआईयू की भी सक्रियता बढ़ा दी गई है। स्थिति सामान्य होने तक तिवारीपुर क्षेत्र में पीएसी और दूसरे जिले से आई फोर्स मौजूद रहेगी।
विज्ञापन



तनाव के बीच बनी रही शांति
तिवारीपुर क्षेत्र में फोर्स की उपस्थिति के बीच घटना के तीसरे दिन शांति बनी रही। सुबह जरूरत के सामान की खरीदारी करने के लिए लोग घरों से निकले लेकिन दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तरह जाफरा बाजार, इलाहीबाग, घासीकटरा, घोषीपुर, नरसिंहपुर में चहल-पहल नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
जुमे की नमाज को लेकर रहेगी विशेष चौकसी
गोरखपुर। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पूरे जिले में विशेष चौकसी रहेगी। धार्मिक स्थलों के साथ ही शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में फोर्स तैनात करने के साथ ही सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों से पूरे स्थिति पर चौकस नजर रखने को कहा गया है। स्थिति सामान्य रहने पर बाहर से आई फोर्स वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed