{"_id":"58cfe2a24f1c1b425c1a142e","slug":"three-injured-for-gola","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा गिरने से मिस्त्री समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छज्जा गिरने से मिस्त्री समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Mar 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला क्षेत्र के डांडी गांव में मकान का छज्जा गिरने से दो राजमिस्त्री समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां मिस्त्री की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डांडी गांव निवासी खरचू गुप्ता का दो मंजिला मकान बन रहा है। सोमवार को पास के ही रहने वाले राजमिस्त्री शिवप्रसाद (50), मुख्तार अली (40) रेलिंग बना रहे थे। इसी दौरान दोपहर दो बजे के करीब अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसमें दोनों मिस्त्री दब गए। पास खड़ा मकान मालिक खरचू का 17 वर्षीय बेटा सुग्रीव भी घायल हो गया। हादसे के बाद तीनों को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल में भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजमिस्त्री शिवप्रसाद की नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।