फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three hours bounded archana and murderer lover in kachahari

हत्यारे प्रेमी संग तीन घंटे कचहरी में घिरी रही अर्चना

Sat, 23 Jan 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पति और बेटे की हत्या करने वाली अर्चना को पुलिस ने प्रेमी अजय यादव के साथ शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। उसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता कोर्ट के सामने पहुंच गए। भीड़ जुटी देखकर पुलिस ने अर्चना और अजय को तीन घंटे तक कोर्ट से बाहर नहीं निकाला।
विज्ञापन

पेशी के बाद शाम साढ़े पांच बजे पुलिस ने दोनों को पिछले दरवाजे से बाहर निकालकर कड़ी सुरक्षा में मंडलीय कारागार पहुंचाया। दोपहर दो बजे शाहपुर पुलिस अर्चना के साथ ही फिरोजाबाद के रहने वाले प्रेमी अजय यादव को लेकर सीजीएम कोर्ट पहुंची। दोनों को देखने के लिए वहां अधिवक्ताओं और पब्लिक की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पति और पांच साल के मासूम बेटे की हत्या की आरोपी महिला को लेकर लोगों के जेहन में गुस्सा भरा था। हंगामे के अंदेशे में पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में ही बिठाए रखा। ऐहतियात के तौर पर कचहरी परिसर में क्यूआरटी के साथ ही क्राइम ब्रांच, कैंट, कोतवाली, राजघाट एसओ को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक कोर्ट परिसर के बाहर जमा लोगों के न हटने पर पुलिस ने खिड़की खोलकर अर्चना और अजय का चेहरा दिखाया। जब भीड़ थोड़ी कम हुई तो पिछले दरवाजे से दोनों को निकालकर मंडलीय कारागार ले गई। इस दौरान तीन घंटे तक कचहरी में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
यह था मामला
20 जनवरी की रात में शाहपुर अशोक नगर के रहने वाले नेत्र परीक्षक ओमप्रकाश यादव और उनके पांच साल के बेटे नितिन की हत्या कर दी गई। फिरोजाबाद, शिकोहाबाद के रहने वाले शिक्षक अजय यादव के साथ मिलकर उनकी पत्नी अर्चना ने वारदात को अंजाम दिया था।

अजय से फेसबुक के जरिए आठ माह पहले अर्चना की दोस्ती हुई थी। पति और बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए उसने हत्या कर घटना को लूट दिखाने का प्रयास किया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed