फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Threat to railway engineer, case filed on colleagues

रेल इंजीनियर को धमकी, साथी अफसरों पर केस

Sun, 02 Oct 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 02 Oct 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
Threat to railway engineer, case filed on colleagues
फिरौती - फोटो : demo
पूर्वोत्तर रेलवे निर्माण खंड में कार्यरत अधिशासी अभियंता (कार्यपालक इंजीनियर) को जान से मारने की धमकी मिल रही है। विभाग के अफसरों पर खुद को प्रताड़ित करने के साथ ही ठेकेदार को भुगतान करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने केस दर्ज कराया है। धमकी के कारण परिवार के सदमे में होने की जानकारी देते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन


इंजीनियर रमेश कुमार निर्माण खंड के मुख्यालय स्थित मुख्य प्रशासनिक चतुर्थ ऑफिस में तैनात हैं। आरोप है कि उप मुख्य इंजीनियर निर्माण आरके श्रीवास्तव, उनके अधीन कार्य करने वाले अधिशासी अभियंता सत्येंद्र दुबे रमेश को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गुणवत्ता विहीन हुए कार्य का भुगतान ठेकेदार को करने का ये लोग उनके ऊपर दबाव बना रहे थे। बात न मानने पर 26 सितंबर की सुबह रेलवे मेडिकल कॉलोनी में स्थित रमेश के बंगले पर दोनों अफसर पहुंचे। ठेकेदार को रकम का भुगतान करने का दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर पिटाई करने के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर रमेश ने उप मुख्य इंजीनियर आरके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सत्येंद्र दुबे पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराकर परिवार की सुरक्षा मांगी है। अधिकारियों को भी उन्होंने घटना की जानकारी दी है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत तरीके से धन कमाने का लगाया आरोप

रमेश कुमार ने दोनों अधिकारियों पर गलत तरीके से धन कमाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र दुबे राजनीतिक पकड़ के कारण पिछले 23 साल से गोरखपुर मुख्यालय में जमे हैं। उप मुख्य इंजीनियर को गड़बड़ी के मामले में चार्जशीट मिल चुकी है, जिसके कारण उनकी एक साल की वेतनवृद्धि बाधित हो चुकी है। कार्रवाई के बाद भी यह लोग गलत कार्य करने के साथ दूसरे अफसरों पर दबाव देकर भुगतान कराने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed