{"_id":"57bc621c4f1c1bcc59d4f728","slug":"threat-to-mayer-to-kill-frim-tihad-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफा न देने पर मेयर को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्तीफा न देने पर मेयर को जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
मामले में एक पाोस्टर भी जारी हुअा है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में बंद चर्चित बदमाश टोनी ओझा ने मेयर डॉ. सत्या पांडेय को अपने पद से इस्तीफा देने को कहा है। उसने 26 अगस्त तक की मोहलत देते हुए बात न मानने पर हत्या कराने की भी धमकी दी है। रजिस्टर्ड डाक से यह पत्र मेयर को दिल्ली से भेजा गया था जो सोमवार को उनके आफिस पहुंचा। मंगलवार मेयर ने इस मामले की जानकारी डीएम और एसएसपी को दी।
मंगलवार की दोपहर तीन बजे मेयर डॉ. सत्या पांडेय आफिस में बैठी थीं। डाक देखने के दौरान उनके हाथ दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद टोनी ओझा के नाम से आया पत्र भी लगा। पत्र पढ़ने के बाद वह परेशान हो गईं। टोनी ने मेयर पर शहर के विकास के लिए कुछ न करने का आरोप लगाते हुए 26 अगस्त तक इस्तीफा देने को कहा है। पत्र में उसने गोरखपुर जेल में बंद अपने भाई मनोज ओझा को मेयर बनाने की भी बात लिखी है। उसने इस्तीफा न देने पर 31 अगस्त तक मेयर की हत्या कराने की धमकी दी है।
पत्र मिलने के बाद मेयर ने फोन कर मामले की जानकारी डीएम ओएन सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा को देने के साथ ही पत्र की फोटो कापी भी भेज दी। बता दें कि अप्रैल 2016 में टोनी ने आर्यन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. डीपी सिंह को पत्र लिखकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में बंद टोनी ओझा के धमकी भरे पत्र की जानकारी डीएम और एसएसपी को दे दी है। सोमवार की शाम को डाक से यह पत्र आफिस में आया था। मंगलवार की दोपहर डाक देखते समय कर्मचारियों ने इसे मेरे सामने रखा।
- डॉ. सत्या पांडेय, मेयर
मेयर को धमकी भरा पत्र भेजने वाले के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। धमकी भरा पत्र कहां से आया और किसने भेजा था, जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा। कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
- रामलाल वर्मा, एसएसपी
उचित कार्रवाई होगी
मेरे संज्ञान में ऐसी कोई बात अभी नहीं आई है। अभी तो हम सभी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। मेयर के चुनाव में तो अभी काफी देरी है, लेकिन अगर ऐसी बात है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सैयद जमाल, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी
मैं गोरखनाथ क्षेत्र का निवासी हूं। इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मैं काफी समय से कर रहा हूं। पोस्टर पर किसी ने मेरा नंबर गलत ढंग से डाल रखा है। मैं किसी मनोज ओझा, टोनी ओझा को नहीं जानता हूं। मेरा इस पोस्टर से कोई सरोकार नहीं है।
- जितेंद्र सिंह, गोरखनाथ
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर तीन बजे मेयर डॉ. सत्या पांडेय आफिस में बैठी थीं। डाक देखने के दौरान उनके हाथ दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद टोनी ओझा के नाम से आया पत्र भी लगा। पत्र पढ़ने के बाद वह परेशान हो गईं। टोनी ने मेयर पर शहर के विकास के लिए कुछ न करने का आरोप लगाते हुए 26 अगस्त तक इस्तीफा देने को कहा है। पत्र में उसने गोरखपुर जेल में बंद अपने भाई मनोज ओझा को मेयर बनाने की भी बात लिखी है। उसने इस्तीफा न देने पर 31 अगस्त तक मेयर की हत्या कराने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पत्र मिलने के बाद मेयर ने फोन कर मामले की जानकारी डीएम ओएन सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा को देने के साथ ही पत्र की फोटो कापी भी भेज दी। बता दें कि अप्रैल 2016 में टोनी ने आर्यन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. डीपी सिंह को पत्र लिखकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पत्र में यह लिखी है यह बात
मेयर साहिबा कैसी, कैसी हो? आपने शहर के लिए कुछ नहीं किया। अपना पद छोड़ दो। शहर की जनता आपको नहीं, मेरे छोटे भाई मनोज ओझा को मेयर पद पर देखना चाहती है। यदि आपने 26 अगस्त तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया तो 31 तक आपकी हत्या करा दूंगा। शहर का अगला मेयर मनोज ओझा है। पत्र के अंत में टोनी ओझा (गोरखपुरिया), तिहाड़ जेल, दिल्ली लिखा है।तिहाड़ जेल में बंद टोनी ओझा के धमकी भरे पत्र की जानकारी डीएम और एसएसपी को दे दी है। सोमवार की शाम को डाक से यह पत्र आफिस में आया था। मंगलवार की दोपहर डाक देखते समय कर्मचारियों ने इसे मेरे सामने रखा।