{"_id":"7a872a667e8b795e621597c788eff49f","slug":"theives-steel-goods-in-bank-officer-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में बैंक अफसर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर में बैंक अफसर के घर चोरी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
तारामंडल में सोमवार की रात चोर ट्रक से 15 कार्टन रिफाइंड ऑयल उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर ट्रक चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उधर, चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार में दुकान का शटर तोड़कर चोर एक लाख रुपये कीमत के बर्तन उठा ले गए। शाहपुर में बैंक अफसर के घर के अलावा झंगहा, चिलुआताल, गुलरिहा और बांसगांव क्षेत्र में भी दुकान और मकान में चोरी की घटनाएं हुईं।
राजस्थान, अलवर के रामगढ़ निवासी शेर सिंह ट्रक चलाते हैं। अहमदाबाद से रिफाइंड तेल लेकर ट्रक से गोरखपुर आए थे। तारामंडल में स्थित कारगिल एजेंसी के सामने उन्होंने सोमवार की रात ट्रक खड़ा किया। इसके बाद चोर ट्रक से 15 कार्टन उठा ले गए।
उधर, शाहपुर के आदित्यपुरी कॉलोनी निवासी राज बहादुर शर्मा का बेटा आगरा स्थित एसबीआई में पीओ है। बेटे से मिलने राजबहादुर परिवार के लोगों के साथ आगरा गए थे। सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर गैस सिलेंडर, टीवी, इंवर्टर, टीवी और सामान उठा ले गए। पड़ोसियों ने मंगलवार की सुबह उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार मुंडेरा बाजा के वार्ड नंबर पांच निवासी मारकंडेय जायसवाल की कस्बे में बर्तन की दुकान है।
सोमवार की रात ताला तोड़कर चोर दुकान के साथ ही बगल में बनाए गए गोदाम में रखा एक लाख रुपये कीमत का बर्तन उठा ले गए। वार्ड नंबर आठ में रहने वाली इंद्रावती देवी के बंद मकान ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। भटहट प्रतिनिधि के अनुसार बरगदही गांव के रहने वाले पंचम निषाद के घर का ताला तोड़कर चोर बाइक और तीन मोबाइल उठा ले गए। परिवार के लोग घटना के समय गांव में स्थित दूसरे मकान पर गए थे।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार बैजनाथपुर गांव के अरहिया निवासी राधेश्याम के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर आलमारी में रखे 20 हजार रुपये, जेवरात और सामान उठा ले गए। परिवार के लोग रिश्तेदार के घर गए थे। पड़ोसियों के सूचना देने पर पहुंचे पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार पशु चिकित्सालय का ताला तोड़कर चोर चार सोलर बैट्री उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
‘जनता को ठगते हैं इसलिए चुराया सामान’
थुन्ही बाजार। झंगहा के राजधानी गांव में सोमवार की रात चोर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के साथ ही पांच गुमटी का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। चोरी के बाद दुकान के बाहर चोर चिट्टी छोड़ गए थे जिसमें लिखा था ‘जनता को ठगते हैं इसलिए दुकान से सामान चुराया है।’ राजधानी गांव के सोनबरसा चौराहे पर स्थित रामशंकर मौर्या के बिल्डिंग मैटेरियल, नौमी शर्मा के सैलून, राजन चौहान, राकेश चौहान, जमुना और अंगद की गुमटी का ताला तोड़कर चोर करीब 20 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए।