फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   theft railway employ house in tiwaripur

तिवारीपुर में रेलवे कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी

Fri, 19 Feb 2016 09:24 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। थाने के पास स्थित रेलवे कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार की दोपहर सामान उठा ले गए। बाजार से लौटने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। तिवारीपुर पुलिस छानबीन कर रही है। उधर, शाहपुर के नंदानगर में बृहस्पतिवार की रात बैंक कर्मचारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए।
विज्ञापन



रेलवे कर्मचारी विजय कुमार का तिवारीपुर थाने के पास मकान है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां गए थे। दोपहर 2:30 बजे लौटे तो उन्हें दरवाजे का ताला टूटा मिला। चोर आलमारी खोलकर करीब दो लाख रुपये के जेवर और सामान उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



उधर, बलिया के रहने वाले शशिकांत पांडेय यूनियन बैंक भौवापार में कर्मचारी हैं। वह शाहपुर के नंदानगर में परिवार के साथ रहते हैं। 12 फरवरी को उनकी बेटी की शादी थी। परिवार के साथ वह गांव गए थे। शुक्रवार की सुबह 9 बजे लौटे तो मेन गेट पर ताला बंद मिला, लेकिन बाउंड्री फांदकर घर में पहुंचे चोर कमरे में रखी आलमारी से नकदी, जेवरात समेत करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed