{"_id":"577e6ce84f1c1b93477fad23","slug":"the-teacher-lives-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर शिक्षिका ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाकर शिक्षिका ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 07 Jul 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर पांच साल के बेटे के साथ जहर खाने वाली शिक्षिका सारिका (35) की मौत हो गई, जबकि बेटे श्रेष्ठ की हालत गंभीर है। हालत बिगड़ने पर दोनों को गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
महादेव झारखंडी में शिक्षिका अपने पति अमित सिंह और बेटे श्रेष्ठ के साथ रहती थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। अमित सिंह सरैया डिस्टिलरी में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी सारिका दिव्य नगर स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल में शिक्षिका थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे पति से किसी बात पर सारिका की बहस हो गई। कहासुनी के बाद मामला बढ़ने पर उन्होंने न सिर्फ खुद जहर खा लिया बल्कि बेटे को भी खिला दिया। हालत बिगड़ने पर अमित को मामले की जानकारी हुई।
गंभीर हाल में दोपहर दो बजे वो दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के दौरान शाम पांच बजे सारिका की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।