{"_id":"57c598264f1c1bc5162cb020","slug":"the-men-ran-away-seeing-police-while-they-forced-to-close-the-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सख्ती देख भागे दुकान बंद करा रहे युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की सख्ती देख भागे दुकान बंद करा रहे युवक
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी व्यवसायी संघ के आह्वान पर जबरन शहर बंद कराने निकले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की सख्ती देख उनके साथ आए लोग भाग खड़े हुए।
दीवानी कचहरी के पास से सब्जी दुकानदारों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए पटरी व्यवसायी संघ ने मंगलवार को गोरखपुर बंद का एलान किया था। दुकानें बंद कराने के लिए मंगलवार सुबह दो दर्जन से अधिक बाइक सवार युवक करीब 11 बजे गणेश चौराहा, गोलघर से नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन की दुकानों के सामने पहुंच गए। आरोप है कि ये लोग वहां जबरन दुकानें बंद करा रहे थे। वहां से जब ये बाइक सवार युवक पुलिस लाइंस की ओर से काली मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी सीओ कैंट अभय मिश्रा की उन पर नजर पड़ी।
यह जानकारी मिलने पर कि शहर में जबरन दुकानें बंद कराई जा रही हैं, सीओ कैंट ने दौड़ाकर एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। तीनों को उन्होंने कैंट थाने भेज दिया। यह देख अन्य बाइक सवार वहां से फरार हो गए। इंस्पेक्टर कैंट बृजेश वर्मा ने बताया कि तीनों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने किया लाठी चार्ज
पटरी व्यवसायी संघ के प्रदेश सचिव महश्ेवर सिंह ने कहा है कि पुलिस ने शहर बंद कराने निकले संघ के सदस्यों पर लाठीचार्ज किया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। आरोप है कि पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि संघ अध्यक्ष पर दर्ज फर्जी मुकदमा 48 घंटे में वापस नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।
विज्ञापन