{"_id":"95cd648e161823032a6abdbf0a7fa99b","slug":"the-judge-wife-rupees-hadpe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जज की पत्नी से रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज की पत्नी से रुपये हड़पे
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुशीनगर के रहने वाले हसमुद्दीन अंसारी बिहार के गया में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। उनकी पत्नी हसीना खातून ने शाहपुर के प्रापर्टी डीलर एजाज अहमद से एक हजार वर्ग फीट जमीन खरीदने के लिए बातचीत की थी। एडवांस के तौर पर एजाज ने हसीना से 2.35 लाख रुपये खाते में जमा कराने के बाद पत्नी रुखसाना और पादरी बाजार के रहने वाले अपने साथी सौकत की मदद से 20 जून 2015 जमीन की रजिस्ट्री कर दी। हसीना जमीन पर कब्जा करने पहुंचीं तो पता चला कि वह दूसरे की है। छानबीन करने पर उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई। प्रापर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने एसएसपी से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को कैंट पुलिस ने शाहपुर, मुहम्मदनगर के रहने वाले एजाज अहमद, उसकी पत्नी रुखसाना और दोस्त शौकत अली के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर साजिश रचकर जालसाजी करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
सतीश
सतीश