राप्ती नदी में मिली किशोर और नवजात की लाश
गोरखपुर।
सोमवार
की सुबह साढ़े नौ बजे डोमिनगढ़
के रहने वाले लोगों ने राप्तीनदी
के किनारे 11
वर्षीय
युवक की लाश देखी। बनियान और
हाफ पैंट पहने किशोर की लाश
को जानवरों ने क्षतिग्रस्त
कर दिया था। पुलिस के पहुंचने
पर कुछ दूरी पर नवजात बच्ची
की लाश भी पानी में पड़ी मिली।
पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम
के लिए भेजा है। एसओ तिवारीपुर
आशुतोष सिंह ने बताया कि शवों
के शिनाख्त की कोशिश चल रही
है।