फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher beated to girl of fourth standard

शिक्षक ने चौथी की छात्रा को बेरहमी से पीटा

Sat, 04 Mar 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher beated to girl of fourth standard
पीड़ित रोशनी। - फोटो : Amar Ujala
सराय गुलरिहा में प्राइमरी स्कूल के अध्यापक पर चौथी कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। मामला तब खुला जब शुक्रवार को मां बच्ची को नहला रही थी। उन्होंने उसके बदन पर जख्म देखे। पूछने पर छात्रा ने पिटाई की बात बताई। इसकी शिकायत लेकर घरवाले स्कूल पहुंचे, मगर वहां ताला बंद मिला। इसके बाद सभी प्रधान के पास पहुंचे। उनसे शिकायत के बाद घरवालों ने थाने में भी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन


रसूलपुर निवासी वंशराज की 10 वर्षीय बेटी रोशनी सराय गुलरिहा प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। पिटाई से सहमी रोशनी शुक्रवार सुबह स्कूल जाने से मना करने लगी, तो घरवालों ने उसे डांट लगाई। मगर उसके जिद करने पर घरवाले मान गए। इसके बाद मां रोशनी को नहलाने ले गई तो उसके शरीर पर जख्म देखकर मां स्कूल न जाने का कारण समझ गई। उन्होंने पति को सारी बात बताई। इसके बाद बच्ची से पूछने पर अध्यापक की बर्बरता का पता चला।
विज्ञापन


रोशनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्लास में टीचर ने उसे डंडों से पीटा था, जिससे वह थोड़ी देर तक अचेत भी हो गई थी। बताया कि कुछ और छात्रों की भी शिक्षक ने पिटाई की थी। फिर सबको धमकाया भी था कि घर पर शिकायत की तो दोबारा पिटाई होगा। इस डर से वह कुछ नहीं बोल रही थी। छात्रा की पिटाई की बात थोड़ी ही देर में पूरे मोहल्ले में फैल गई। मोहल्ले के लोग इकट्ठा होकर स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल बंद होने से उनकी मुलाकात अध्यापक से नहीं हो सकी। इसके बाद प्रधान खडग बहादुर से मिलकर सभी ने शिकायत की। प्रधान ने भी अध्यापक को फोन मिलाया लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed