{"_id":"5734cd194f1c1b4717919a00","slug":"suicide-in-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर से विवाद के बाद आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर से विवाद के बाद आग लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Fri, 13 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा के राघोपट्टी पड़री में बृहस्पतिवार की सुबह ससुर से विवाद के बाद विवाहिता ने आग लगाकर जान दे दी। तीन महीना पहले उसकी शादी हुई थी। विवाहिता के पिता ने दामाद के साथ ही समधी पर बेटी की प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार राघोपट्टी पड़री गांव के कोइरान टोला निवासी रमाकांत मौर्य के बड़े बेटे रामप्रताप मौर्य की शादी 3 फरवरी 2016 को संगीता (20) से हुई थी। 18 मार्च को दहेज में मिली बाइक लेकर घर से निकले रामप्रताप के छोटे भाई शिवप्रताप की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसका जिम्मेदार ससुराल के लोग संगीता को मानकर उत्पीड़न करने लगे थे।
एक सप्ताह पहले पति रामप्रताप रोजगार के सिलसिले में चेन्नई चला गया। घर पर संगीता तथा उसके ससुर रमाकांत रहते थे। बृहस्पतिवार की सुबह इनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया। सुबह करीब आठ बजे संगीता ने खुद को घर में बंद कर केरोसिन डाल आग लगा लिया। कमरे से धुआं निकलता देख पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर संगीता को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संगीता के पिता ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसके ससुर, और पति के खिलाफ तहरीर दी है।