फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suicide by woman in chaurichura

व्यापारी की पत्नी ने फंदे से लटककर जान दी

Tue, 20 Jun 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
suicide by woman in chaurichura
क्राइम
शत्रुधनपुर गांव के तरकुलहा टोला में किराना व्यापारी शालू (27) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के समय पति बच्चों के साथ मंदिर गया था।
विज्ञापन


तरकुलहा टोला निवासी अनिरुद्ध राजभर की तरकुलहा मंदिर परिसर में किराने की दुकान है। मंगलवार को मंदिर में पूजा का कार्यक्रम था। इससे दुकान बंद कर रखी थी। तीनों बच्चों और घर के अन्य सदस्यों के साथ अनिरुद्ध मंदिर पूजा करने चले गए। पत्नी शालू ने घर का कामकाज निपटा कर मंदिर आने को कहा। दोपहर 12 बजे तक जब वह मंदिर नहीं पहुंची तो अनिरुद्ध उसे बुलाने पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह परेशान हो गए। घर के रोशनदान से देखा तो अंदर का नजारा देख वह अवाक रह गए। पत्नी छत की कुंडी से लटकी हुई थी। अनिरुद्ध ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसी बीच जानकारी होने पर मंदिर में पूजा बंद कर घर के अन्य लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की सूचना विवाहिता के मायके वालों को दे दी गई। उसका मायका देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र के रमईपुर गांव में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed