फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student had died due to serious hurt on stomuch

पेट में गंभीर चोट लगने से हुई थी छात्र की मौत

Tue, 24 Nov 2015 10:02 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से घायल छात्र की मौत पेट में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दोनों पैर के घुटने के नीचे और पैर के तलवा में चोट के निशान मिले है। उधर पोस्टमार्टम में देरी होने पर घरवालों ने मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

कुशीनगर, हाटा के पगरा गांव निवासी अद्या सिंह के बेटे सिद्धांत सिंह (13) की सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। अद्या सिंह का आरोप था कि पुलिस की पिटाई की वजह से उनके बेटे की मौत हुई थी। सिद्धांत सिंह के पोस्टमार्टम की देरी की वजह से घरवालों ने मंगलवार शाम को मेडिकल कॉलेज में हंगामा कर दिया। सिद्धांत के पिता का आरोप था कि आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस पीएम कराने में देरी कर रही है।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम हाटा जेपी गुप्ता और सीओ कसया विनय कुमार सिंह ने घरवालों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद डॉ. जेपी सिंह और एसएन तिवारी ने वीडियो ग्राफी के साथ सिद्धांत का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सिद्धांत की मौत की वजह पेट में गंभीर चोट का लगना बताई गई। डॉक्टरों के मुताबिक उसका प्लीहा फट गया था। इसके साथ ही दोनों पैरों के नीचे और तलवा में गंभीर चोट लगी थी।
डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि एसपी कुशीनगर को निर्देश दिया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद मामले की जांच करें। परिवार के लोग अगर तहरीर देते है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें।
वहीं, डीएम रंजन कुमार ने बताया कि मामला कस्टडी में मौत का बताया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश की तरफ से किसी जज से मामले की जांच कराने की सूचना है। मजिस्ट्रेटियल जांच भी कराई जाएगी।

यह है मामला
कुशीनगर, हाटा के पगरा गांव निवासी अद्या सिंह का बेटा सिद्धांत सिंह (13) कस्बे में स्थित कान्वेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। 17 नवंबर की शाम गांव का रहने वाला युवक सोनू और संगम शर्मा उसे लेकर हाटा बाजार आए थे। सोनू जिस बाइक से सिद्धांत और संगम को लेकर आया था वह नगर पंचायत के सभासद जयप्रकाश जायसवाल की थी। एक दिन पहले ही छठ घाट से चोरी हुई थी।
बाइक देखते ही सभासद के घरवालों ने उसे पहचान लिया। घेराबंदी करने पर सोनू तो भाग निकला, लेकिन सिद्धांत और संगम की पिटाई कर पब्लिक ने पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों किशोर को हिरासत में लेकर हाटा कोतवाली पुलिस ने चार दिन तक पूछताछ की। अद्या सिंह का आरोप है कि कोतवाल ने सिद्धांत को बाइक चोरी करने वाले गिरोह का सरगना बताकर बेरहमी से पीटा। 21 नवंबर की शाम को हाटा पुलिस दोनों को लेकर घंटाघर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचाया था।

रविवार की रात सिद्धांत की हालत बिगड़ गई। अधीक्षक कृष्ण मुरारी मिश्रा के सूचना देने पर पहुंचे जिला अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज किया। सोमवार की सुबह आठ बजे सिद्धांत की हालत दोबारा बिगड़ गई। कर्मचारियों के साथ अधीक्षक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed