फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   steeling in two house

एनसीसीकर्मी सहित दो घरों में चोरी

Wed, 24 Feb 2016 08:53 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
steeling in two house
खोराबार के आजाद चौक, शिवाजी नगर में एनसीसी कर्मचारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख के गहने चोरी कर लिए। राप्तीनगर फेज चार में अनिल कुमार दुबे के मकान से चोरों ने तीन लाख के जेवरात सहित 10,000 रुपये चोरी कर लिया।
विज्ञापन


खोराबार के आजाद चौक, शिवाजी नगर निवासी विनोद तिवारी एनसीसी में कर्मचारी हैं। विनोद के बेटे दिव्यांश की तबीयत खराब होने पर 19 फरवरी को वह परिवार के साथ लखनऊ इलाज करवाने गए थे। मंगलवार की सुबह उनके पड़ोसी ने जानकारी दी कि गेट का ताला लगा हुआ है लेकिन कमरों के ताले टूटे हुए हैं। बुधवार को घर पहुंचे विनोद ने देखा कि तीन अलमारियों का ताला तोड़कर चोर पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए हैं। विनोद की सूचना पर खोराबार पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


उधर, गुलरिहा क्षेत्र के राप्तीनगर फेज चार निवासी अनिल कुमार दुबे के बड़े भाई के बेटे की शादी 19 को थी। अनिल परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने देवरिया के बरहज गए थे। बुधवार को वहां से लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने तीन लाख रुपये के जेवरात सहित 10,000 रुपये चोरी कर लिया था। अनिल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार टूटा दुकान का ताला
जगदीशपुर। कैंट क्षेत्र के नंदानगर स्थित न्यू आर के प्रोविजन स्टोर का ताला मंगलवार की रात चोरों ने तोड़ कर चोरी का प्रयास किया था। नंदानगर स्थित आर के प्रोविजन स्टोर के मालिक सैनिक कुंज निवासी चरणजीत सिंह बीते शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। लेकिन दुकान से कुछ चोरी नहीं हुआ था। सूचना के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। चरणजीत सिंह की दुकान में 16 फरवरी की रात चोरों ने दुकान से 55,000 रुपये और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed