फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP take crime meeting

गुंडों को पकड़ें, असलहे कराएं जमा

Mon, 09 Jan 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
SSP take crime meeting
क्राइम मीटिंग करते एसएसपी।
चुनाव अचार संहिता लागू होने के बाद से ही शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। रविवार को क्राइम मीटिंग में भी एसएसपी रामलाल वर्मा ने मातहतों को इस संबंध में कई आदेश दे दिए। एसएसपी ने दो टूक कहा कि गुंडों को पकड़कर कार्रवाई करें और लाइसेंसी असलहों को जमा कराएं। अवैध असलहों, कच्ची शराब पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में होर्डिंग, पोस्टर आदि लगा पाया गया, वहां के सर्किल ऑफिसर और थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरत रहे कुछ थानेदारों पर कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि ऐसे लाइसेंसी शस्त्रधारकों की सूची बनाकर कार्रवाई करें, जिनपर लाइसेंस मिलने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ हो। उन्होंने निर्देश दिया कि थानों पर रजिस्टर दुरुस्त किया जाए और वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। बताया कि चुनाव अचार संहिता लागू होने के बाद शराब, शस्त्र पकड़ने जैसी कार्रवाई में अभी तक संतोषजनक स्थिति नहीं दिखी है। सभी थानेदार और सर्किल अफसर इसे गंभीरता से लें। इस दौरान गोरखनाथ, शाहपुर, खोराबार, पीपीगंज, सहजनवां, बांसगांव, चौरीचौरा, गुलरिहा इलाके में लूट, हत्या जैसे बड़े अपराधों के पर्दाफाश न होने पर नाराजगी जताते हुए घटनाओं के जल्द अनावरण का आदेश दिया।
विज्ञापन


मीटिंग में एसपी सिटी हेमराज मीणा, एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी क्राइम ओपी सिंह, सीओ कैंट अभय मिश्रा, सीओ कोतवाली अशोक कुमार पांडेय सहित जिले के सभी सीओ, थानेदार मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed