फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son mother life on the line of the bank

बेटा लगा था बैंक की लाइन में, मां की चली गई जान

Tue, 29 Nov 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 29 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
son mother life on the line of the bank
मेहवाती देवी। (फाइल फोटो) - फोटो : rajesh
बड़े नोटों पर पाबंदी और बैंक की लंबी लाइन ने एक महिला की जान ले ली। मां के इलाज की खातिर बेटा रुपये के लिए बैंक की लाइन में लगा था और उधर अस्पताल में मां की जान चली गई। दुखी बेटा बार-बार यही कह रहा है कि एकाउंट में रुपये होने के बाद भी मैं मां का इलाज नहीं करा पाया।
विज्ञापन


पीपीगंज के राजाबारी गांव की मेहावती (55) के पति बाहर नौकरी करते हैं, जबकि मां बेटे प्रमोद कन्नौजिया के साथ रहती थीं। एक हफ्ते पहले सांस की तकलीफ बढ़ने पर उन्हें बेटे ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे के पास जो भी रुपये थे वह इलाज के लिए जमा कर चुका था। वह बेहतर इलाज के लिए मां को हाई स्पेशियलिटी सेंटर ले जाना चाहता था। इसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। वह सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे ही  पीपीगंज की एसबीआई की शाखा में पहुंच गया। प्रमोद के मुताबिक वहां बैंक खुलने से पहले ही लंबी लाइन लग चुकी थी। वह भी लाइन में लगा, लेकिन दोपहर तक उसका नंबर नहीं आया। रुपये का इंतजाम न हो पाने से वह निराश होकर अस्पताल में मां के पास लौट आया, मगर वहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन


मां की मौत से बेसुध प्रमोद बार-बार यही कह रहा था कि खाते में रुपये होने के बावजूद वह मां का बेहतर इलाज नहीं करा सका। प्रमोद ने बताया कि यदि रुपये समय से मिल गए होते तो मां की जान बच जाती। वह बैंक इसी उम्मीद से गया था कि रुपये का इंतजाम हो जाएगा। प्रमोद ने बताया कि उसके मेरे खाते में बीस हजार रुपये थे और पिता के खाते में भी रकम थी, लेकिन अब तो जीवन भर मुझे यही मलाल रहेगा कि रुपये के अभाव में मां की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed