{"_id":"2f5e6dade896787d2cb70150c31c2b20","slug":"so-jhangaha-line-hazir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को थप्पड़ जड़ने वाले एसओ झंगहा लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा को थप्पड़ जड़ने वाले एसओ झंगहा लाइन हाजिर
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा थाने में तैनात दरोगा को थप्पड़ जड़ने के मामले में एसएसपी ने शुक्रवार दोपहर एसओ को लाइन हाजिर कर दिया। तहसील दिवस के एक मामले की जांच को लेकर मंगलवार को थाने में तैनात दरोगा से एसओ में विवाद हो गया था। एसएसपी ने मामले की जांच का निर्देश सीओ चौरीचौरा को दिया थी, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद एसओ पर कार्रवाई हुई है।
मंगलवार को तहसील दिवस पर आई एक शिकायत के मामले की जांच झंगहा थाने के दरोगा संजय कुमार को मिली थी। शाम को जांच रिपोर्ट को लेकर झंगहा एसओ उपेंद्र यादव और दरोगा संजय कुमार में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर एसओ ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसकी शिकायत दरोगा ने एसएसपी अनंत देव से की थी।
एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा एसएन सिंह को जांच करने को कहा था, जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार रात सीओ ने एसएसपी को सौंप दी। जांच में दरोगा की शिकायत सही पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार सुबह एसओ उपेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। थाने पर अभी किसी नए एसओ की तैनाती नहीं हुई है।