{"_id":"e6079f88328c4f222e732465a0b5bad0","slug":"sister-kidnap-her-cousin-for-5000-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार के लिए चचेरी बहन ने किया बच्चे को अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार के लिए चचेरी बहन ने किया बच्चे को अगवा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार रुपये की खातिर चचेरी बहन ने पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। कटया में मंगलवार की शाम हुई इस घटना में बेलीपार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात मोहद्दीपुर से न सिर्फ बच्चे को ढूंढ निकाला बल्कि उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को उसने अपने ही घर में रखा था।
बेलीपार क्षेत्र के कटया निवासी संतोष का पुत्र सचिन (5) घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान अचानक वह गायब हो गया। शाम सात बजे के आसपास घरवाले उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं लगा। इसी बीच संतोष के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पांच हजार रुपये बिस्टौली में पहुंचाकर बच्चा ले जाने को कहा। संतोष अपहर्ता के बताए पते पर रुपये लेकर पहुंच गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इस बीच संतोष के एक रिश्तेदार ने इसकी जानकारी पुलिस को देने को कहा।
सूचना के बाद बेलीपार पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से फोन नंबर की पड़ताल कर लोकेशन को पता लगा लिया। पुलिस ने कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर में संतोष के बड़े भाई धर्मदेव के घर से बच्चे को ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि धर्मदेव की बेटी नीतू ने ही उसका अपहरण किया था। पुलिस ने नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शादीशुदा नीतू कटया स्थित मायके में ही रहती है। पूछताछ में उसने पैसे के लिए चचेरे भाई का अपहरण करने की बात स्वीकार की है।