{"_id":"57f125794f1c1bd31c574688","slug":"shopkeeper-has-been-kidnapped-and-became-free-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का अपहरण, हादसे के बीच छूट भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार का अपहरण, हादसे के बीच छूट भागा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 02 Oct 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल रोड के पास बदमाशों ने पिस्टल तानकर कार समेत दुकानदार का अपहरण कर लिया। रामनगर कड़जहां में अनियंत्रित कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुकानदार को छोड़कर बदमाश भाग गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घरवाले उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। अज्ञात के खिलाफ मारपीट और अपहरण की कोशिश का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
शाहपुर के जेल रोड पर रहने वाले पंकज शर्मा मकान के अगले हिस्से में इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं। मकान के ऊपरी हिस्से पर वे परिवार के साथ रहते हैं। 27 सितंबर की रात नौ बजे दुकान बंद करने के बाद वे कार से दर्शन करने बिछिया स्थित शिवमंदिर पर गए थे। रात 10 बजे लौटते समय पैदल पहुंचे युवक ने कार रोककर मोबाइल मैसेज दिखाते हुए पता पूछने के बहाने रोक लिया। करीब आने के बाद पिस्टल निकाल ली और कनपटी पर सटाने के साथ ही बाहर निकाला।
इसी बीच कार की चाभी निकालकर पंकज ने नीचे गिरा दी। इसके बाद कुछ दूरी पर खड़े दो अन्य साथी भी पहुंच गए। पंकज की पिटाई करने के बाद सीट के बीच में हाथ - पैर बांधकर लिटा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। चाभी ढूंढने के बाद बदमाश उन्हें लेकर कुसम्ही जंगल की तरफ निकल गए। रामनगर कड़जहां में कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद अपहरण करने वाले बदमाश कार में ही पंकज को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण की कोशिश, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।