फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shooter shoot out dentist, injured

डेंटिस्ट को बदमाशों ने घर के पास गोली मारी

Sun, 20 Dec 2015 09:58 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर के मोहनापुर में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने डेंटिस्ट डा. चंद्रप्रकाश सिंह (45) को उनके घर के पास गोली मार दी। वे उस समय असुरन से दवा लेकर पैदल घर आ रहे थे। मोहल्ले के लोगों की मदद से परिवार वाले उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। एक साल पहले भी पिपराइच स्थित क्लिनिक से लौटते समय बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

पीपीगंज के रसूलपुर चकिया के रहने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह पिपराइच कस्बे में कुमार डेंटल नाम से क्लिनिक चलाते हैं। वे शाहपुर के मोहनापुर में पत्नी मंजू और पांच बच्चों के साथ रहते हैं। रविवार की शाम छह बजे क्लिनिक बंद करने के बाद चंद्रप्रकाश सिंह गांव के रहने वाले अपने साथी हरेराम पाल के साथ बाइक से पादरी बाजार पहुंचे। यहां से वे टेंपो पकड़कर असुरन स्थित डीके डेंटल क्लिनिक पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से दवा लेकर शाम सात बजे पादरी बाजार में टेंपो से उतरने के बाद वह पैदल घर जा रहे थे। इस बीच मोहल्ले में ही सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने चंद्रप्रकाश सिंह पर गोली चला दी जो उनके बाएं कंधे को छेदते हुए निकल गई। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। डेंटिस्ट के शोर मचाने पर पहुुंचे मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी उनकी पत्नी के साथ ही पुलिस को देकर उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। खतरे से बाहर होने पर डॉक्टर ने देर रात चंद्रप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अक्टूबर 2014 को पिपराइच में स्थित क्लिनिक से लौटते समय भी तिनकोनिया जंगल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। चंद्रप्रकाश के साथ ही उनके परिवार के लोगों ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया है। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed