{"_id":"582350934f1c1ba16fb38a7e","slug":"shoot-to-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में नाकाम होने पर गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट में नाकाम होने पर गोली मारी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला थाना क्षेत्र के मिश्रौली के पास बहन के घर जा रहे युवक की बाइक लूटने में नाकाम बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली हाथ और चेहरे पर लगी है। गंभीर हालत में उसे गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गोला प्रतिनिधि के मुताबिक उरुवा थाना क्षेत्र के लवहरपुर निवासी शिव त्रिपाठी का 25 वर्षीय बेटा विजय तिवारी भांजे को छोड़ने बाइक से मिश्रौली गांव बहन के घर जा रहा था। गांव के पास ही बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक की चाबी मांगने लगे। इन्कार करने पर एक बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली चला दी, जिसका छर्रा विजय के हाथ और चेहरे में जा लगा। गोली की आवाज होते ही लोग एकत्र होने लगे तो लुटेरे फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय को गोला सीएचसी में भर्ती करा दिया था। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।