फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seeing anti romia team ruffians ran

सड़कों पर एंटी रोमियो टीम दौड़ी, भागे मनचले 

Thu, 23 Mar 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seeing anti romia team ruffians ran
शोहदों को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
एंटी रोमियो टीम के गठन के दूसरे ही दिन बुधवार को पूरे शहर में टीम ने शोहदों पर कार्रवाई की। महिलाएं, छात्राएं भयमुक्त होकर बाजार, कॉलेज आए जाएं इसके लिए पुलिस टीम सड़कों पर दौड़ने लगी है। खुद आईजी मोहित अग्रवाल शहर के एक स्कूल में पहुंचे और छात्राओं से बातचीत करके हालात जाने। बुधवार को एंटी रोमियो टीम की प्रभारी सीओ गोरखनाथ चारु निगम शहर के स्कूलों में गईं। इसके बाद चौराहों पर घूम रहे कुछ शोहदों को पकड़ा और शाम को चेतावनी देते हुए नाम पता नोट किया गया।
विज्ञापन


आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि जोन के हर जिले में एंटी रोमियो सेल का गठन किया गया है। इसमें महिला पुलिस को भी शामिल किया गया है। टीम महिलाओं, छात्राओं को छेड़ने और कमेंट करने वाले शोहदों को पकड़ेंगी। कोई भी शोहदा किसी भी महिला, युवती को परेशान या उनके साथ अभद्रता करते हुए पकड़ा गया तो तत्काल टीम उसे हिरासत में लेगी। इसके बाद उसे थाने लाकर पुलिस उसकी काउंसलिंग करेगी, फिर उसके घरवालों को बुलाकर उसकी हरकत से वाकिफ कराया जाएगा। पकडे़ गए शोहदों का नाम पता बकायदा थाने के रजिस्टर में दर्ज होगा। यदि इसके बाद भी वह दोबारा किसी हरकत में पकड़ा जाता है तो फिर जेल भेज दिया जाएगा। आईजी ने कहा कि भयमुक्त होकर महिलाएं, छात्राएं अपने काम करें और पुलिस उनकी मदद में हर जगह मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन, कोचिंग भी दें ध्यान
शोहदों पर हो रही कार्रवाई का निरीक्षण करने निकले आईजी मोहित अग्रवाल ने स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे सहयोग की अपील की। आईजी ने भरोसा दिलाया कि कोई भी सूचना हो तो पुलिस को गोपनीय तरीके से दें, पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं एक छात्रा ने सीनियर छात्राओं के बारे में भी टिप्पणी कर दी, जिस पर स्कूल प्रबंधन को ध्यान देने की नसीहत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदसलूकी नहीं, ठीक से करें बात
एंटी रोमियो टीम की भी आईजी मोहित अग्रवाल ने काउंसलिंग की। उन्होंने टीम को समझाया कि किसी के साथ भी बदसलूकी न करें। स्कूल, कॉलेज या कोचिंग इसके आसपास कोई छात्रा का जानने वाला भी हो सकता है। इससे सबसे ठीक से बात करें, ताकि पुलिस के खिलाफ खराब संदेश न जाए। लोगों को इस बात का एहसास हो कि पुलिस उनके सहयोग के लिए है, उनके अंदर डर की भावना न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed