फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Satish was killed by relatives In property dispute

जमीनी रंजिश में पट्टीदारों ने की सतीश की हत्या

Sat, 02 Jan 2016 10:28 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज में शुक्रवार की शाम घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैरियाखास के रहने वाले रामचंद्र यादव ने पांच लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


मधुपुर, बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सतीश के पिता रामचंद्र यादव ने शनिवार की सुबह बड़हलगंज थाने में पांच पट्टीदारों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बैरियाखास गांव के रहने वाले राजेश यादव, लालमन यादव, दलसिंगार यादव, धन्नी यादव और बलवंत यादव पर जमीन के रंजिश में बेटे की गोली मारकर हत्या करने का केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग सतीश का शव लेकर मुक्तिपथ पहुंचे, जहां परिवार के साथ ही भैसहट गांव से उसकी पत्नी भी पहुंची थी। बवाल की आशंका में एसओ बड़हलगंज चौथीराम यादव फोर्स के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। देर रात आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदार और दोस्तों के घर दबिश दी गई। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गांव में भी पुलिस ने दी दबिश
घटना के बाद बड़हलगंज पुलिस ने गगहा के पूरे गांव में दबिश दी। सतीश पूरे गांव के रहने वाले युवक की हत्या में आरोपी था। शुक्रवार की शाम इसी मुकदमे की पैरवी कर वह घर लौट रहा था। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed