{"_id":"5942a7a34f1c1bd01a8b480f","slug":"ruckus-between-women-in-train-for-seat-both-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सीट के लिए खून खराबा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में सीट के लिए खून खराबा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद घायल महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में सीट के लिए अब खून खराबा भी होने लगा है। गुरुवार को गोरखधाम एक्सप्रेस में सीट पर कब्जे को लेकर दो महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक महिला का सिर फट गया। काफी देर तक दोनों एक-दूसरे से गुत्थमगुत्था रहीं। बाद में दोनों के घरवालों में भी मारपीट हुई। आरपीएफ ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया।
भीड़ बढ़ने से गुरुवार को गोरखधाम एक्सप्रेस में बहुत से यात्रियों को सीट नहीं मिली। ट्रेन की महिला बोगी में सीट कब्जे को लेकर दो महिलाएं देवरिया की सावित्री और फरेंदा की शीला आपस में भिड़ गई। प्लेटफार्म पर दोनों एक-दूसरे को मारने-पीटने लगीं। इसी बीच सावित्री का पति भी आ गया और दोनों ने मिलकर शीला और उसकी बेटी की पिटाई कर दी। उधर, थोड़ी ही देर में शीला की तरफ उसका भाई आ गया। इन दोनों ने मिलकर सावित्री की जमकर धुनाई कर दी। डंडे के वार से सावित्री का सिर फट गया। खून से लथपथ सावित्री और शीला दोनों ही थककर जमीन पर लेट गई। इस दौरान प्लेटफार्म पर अफरातफरी मची रही। बाद में पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने दोनों महिलाओं का प्लेटफॉर्म पर ही प्राथमिक उपचार कराया और फिर उन्हें ट्रेन से भेज दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर केएन तिवारी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने आपस में मारपीट कर ली थीं। एक महिला को काफी चोटें आई थीं। उसका प्राथमिक उपचार करा दिया गया। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। दोनों महिलाओं को सीट दिलाकर गोरखधाम एक्सप्रेस से भेज दिया गया।
विज्ञापन
आठ जून को भी महिलाओं में हुई थी मारपीट
गोरखधाम एक्सप्रेस की महिला बोगी में सीट पर कब्जे को लेकर आठ जून को भी कई महिलाओं में मारपीट हुई थी। दो महिलाएं एक-दूसरे का बाल पकड़कर काफी दूर तक जूझती रहीं। मारपीट के बीच जब ट्रेन चलने लगी तो किसी महिला ने चेन पुलिंग कर दी थी। तब भी आरपीएफ ने सख्ती बरतकर महिलाओं को शांत कराने के बाद ट्रेन से रवाना कर दिया था।