फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbery of 10 thousands

बाइक सवार बदमाशों ने दस हजार लूटे

Fri, 05 May 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 05 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Robbery of 10 thousands
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
एसबीआई ब्रांच से दस हजार रुपये निकालकर जा घर जा रहे किसान को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। हेलमेट लगाए तीन बदमाशों ने तुर्कवलिया गांव के पास घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बड़हलगंज क्षेत्र के काल्हीपार गांव के टिकोरी यादव का गोला के भारतीय स्टेट बैक में खाता है। गुरुवार की दोपहर बैंक से 10 हजार रुपये निकाल कर साइकिल से घर जा रहे थे। गोला-बड़हलगंज मार्ग के तुर्कवलिया गांव के पास जैसे ही पहुंचे पीछे से बाइक पर सवार हेलमेट लगाए तीन बदमाश आ गए। टिकोरी की साइकिल रोककर जेब में रखा दस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद टिकोरी ने शोर मचाया तो राहगीर जुट गए। तब तक लुटेरे लोगों की पहुंच से दूर हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टिकोरी के बताए हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


एक हफ्ते में दूसरी लूट से रोष
27 अप्रैल को पड़ैनिया गांव के धर्मेंद्र के साथ भी चालीस हजार रुपये की लूट हुई थी। धर्मेंद्र गोला स्थिति यूनियन बैंक से बहन की शादी के लिए रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मदद लेने की कोशिश की थी मगर कुछ हासिल नहीं कर सकी। पुलिस घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। वहीं लुटेरों बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में इसे लेकर काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed